{"_id":"5ae8d11d4f1c1b3b0b8b7886","slug":"151525207325-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्सी से निकली अस्थमा जागरूकता रैली0","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्सी से निकली अस्थमा जागरूकता रैली0
Updated Wed, 02 May 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। विश्व अस्थमा दिवस पर शहर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को अस्थमा बीमारी के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में मरीजों ने जांच भी कराई। अस्सी स्थित ब्रेथ ईजी सेंटर पर लगे स्वास्थ्य शिविर में 1284 लोगों के फेफड़े की जांच की गई, जिसमें अधिकांश लोग में एलर्जी, सांस फूलने की बीमारी, उच्च रक्तचाप की बीमारी मिली।
अस्थमा दिवस पर जागरूकता के लिए ब्रेथ ईजी सेंटर से निकलकर जागरूकता रैली अस्सी घाट तक गई। इस दौरान लोगों में अस्थमा बीमारी से बचाव के प्रति जागरूकता के लिए पंफलेट भी बांटा गया। निदेशक डॉ. एसके पाठक और सुनीता पाठक ने बताया कि मोबाइल वैन के अलावा प्रमुख चौराहों पर शिविर लगाकर लोगों की जांच की गई। इस दौरान करीब 200 लोगों में सांस फूलने की बीमारी मिली। फायर ब्रिगेड परिसर (चेतगंज, वाराणसी) में लगे शिविर का शुभारंभ मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने किया। इस दौरान 275 पुलिसकर्मियों की जांच की गई। लोगों में अस्थमा को कैसे पहचानें नामक पुस्तिका भी बांटी गई। कार्यक्रम में डॉ. अंजलि, सुनील उपाध्याय, अभिषेक केशरी, अश्विनी पाठक, तेज जायसवाल, रोहित आदि मौजूद रहे।