फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   समाज के सहयोग से ही रुकेगा बाल विवाह

समाज के सहयोग से ही रुकेगा बाल विवाह

Tue, 27 Feb 2018 01:16 AM IST
Updated Tue, 27 Feb 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
समाज के सहयोग से ही रुकेगा बाल विवाह
ज्ञानपुर। बच्चों को विवाह जैसी जिम्मेदारी में धकेलना उनके अधिकारों का हनन ही नहीं बल्कि उनके जीवन चक्र को बर्बाद करना है। यदि उन्हें मौका मिले तो उन्हीं में से कई बच्चे अपनी प्रतिभा से विश्व पटल पर अपना नाम रोशन करेंगे।
विज्ञापन

यह बातें जिला पंचायत अध्यक्ष काजल यादव सोमवार को जिला पंचायत सभागार में डॉ. शंभूनाथ रिसर्च फाउंडेशन की ओर से बाल विवाह अभी नहीं तो कभी नहीं के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कही। नगर पंचायत अध्यक्ष ज्ञानपुर हीरालाल मौर्य ने बाल विवाह जैसी कुप्रथा को समाप्त करने के लिए सभी को आने के लिए कहा। मुख्य विकास अधिकारी हरिशंकर सिंह ने कहा कि बाल विवाह का अंत सिर्फ कानून से नहीं बल्कि समाज के आगे आने से होगा। इस दौरान कार्यक्रम में नाट्य मंचन, चित्रकला, रंगोली में अव्वल आने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर डॉ. अनिल श्रीवास्तव, दीपक रावत, अर्चना सिंह, छोटेलाल मिश्र, जितेंद्र सिंह, माया त्रिपाठी, लोलारक सिंह, अजय मिश्रा, स्नेहलता, दिव्या, सुमन आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed