{"_id":"5a78bc1e4f1c1ba32a8b5dcf","slug":"151517861918-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ स्पोर्ट्स हॉस्टल का विजय अभियान जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ स्पोर्ट्स हॉस्टल का विजय अभियान जारी
Updated Tue, 06 Feb 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। ओलंपियन विवेक सिंह स्मृति अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता में सोमवार को हुए मुकाबलों में लखनऊ हास्टल विजेता रहा। स्पोर्ट्स कालेज लखनऊ और मालवीया क्लब के बीच खेला गया दूसरा मुकाबला बराबरी पर रहा। लालपुर स्टेडियम में एस्ट्रोटर्फ पर चल रही प्रतियोगिता के पहले मैच में लखनऊ स्पोर्ट्स हास्टल ने लखनऊ के ही केडी सिंह बाबू सोसाइटी को 4-2 के अंतर से हराकर पूर्ण अंक हासिल किए। लखनऊ हास्टल के रवि पाल ने दो, अमित और आबिद ने एक-एक गोल दागे।
दूसरे मुकाबले में स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ और मालवीय क्लब के बीच कड़ा संघर्ष रहा। यह मैच 4-4 की बराबरी पर छूटा। इसमें दोनों टीमों के बीच अंकों का वितरण किया गया। मालवीय क्लब की ओर से शिवपूजन ने दो, संजय और प्रद्युमभन ने एक-एक गोल दागे। स्पोर्ट्स कॉलेज की ओर से ऋषभ, पुनीत, अजीत व राजन ने एक-एक गोल किए। मैच के निर्णायक राजेश सोनकर, आशीष ठाकुर, आनंद पाठक, सुधीर सिंह, आशीष शर्मा, संजय पटेल रहे।