फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   हत्यारोपी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के हैं करोड़ों रुपये के मकान

हत्यारोपी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के हैं करोड़ों रुपये के मकान

Mon, 05 Feb 2018 02:20 AM IST
Updated Mon, 05 Feb 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
हत्यारोपी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के हैं करोड़ों रुपये के मकान
वाराणसी। डीरेका के कर्मचारी नेता ताराधीश कुमार मुकेश की हत्या का आरोपी हिस्ट्रीशीटर रवि नारायण सिंह उर्फ बबलू राय चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है मगर उसके करोड़ों रुपये के मकान हैं। रवि नारायण आलीशान जिंदगी जीता है। मुकेश की हत्या की तफ्तीश कर रही पुलिस के अनुसार डीरेका में ऐसे कई अन्य कर्मचारी भी हैं जो परिषद की राजनीति में सक्रिय में रह कर ठेकेदारों के सिंडिकेट केे सहारे हर साल करोड़ों का खेल करते हैं। काम करने देने के एवज में ठेकेदारों से रंगदारी वसूलना, ना देने पर काम रुकवा देना और स्क्रैप की बिक्री सहित ठेकों से जुड़े अन्य सभी कार्यों में माफिया गुटों की दखल की जानकारी हर किसी को है मगर नकेल कसने के लिए कारगर उपाय नहीं किए जाते।
विज्ञापन

हिस्ट्रीशीटर पंकज सिंह उर्फ डब्लू राय के खिलाफ रोहनिया और मंडुवाडीह थाने में हत्या के तीन, बलवा, धमकाने सहित अन्य आरोपों में सात मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, रवि नारायण के खिलाफ भी हत्या के तीन, धमकाने और बलवा सहित अन्य आरोप में छह मुकदमे दर्ज हैं। एसएसपी राम कृष्ण भारद्वाज ने रविवार को कहा कि हमारी तफ्तीश में सामने आया है कि रवि नारायण हीं नहीं ऐसे कुछ अन्य खास चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के पास भी करोड़ों के मकान और कीमती संपत्तियां हैं। यह एक बेहद गंभीर मसला है। डब्लू राय और उसका भाई रवि नारायण वर्ष 2002 में डीरेका के कर्मचारी नेता के भाई प्रमोद सिंह और वर्ष 2004 में ठेकेदार अब्दुल्ला की हत्या के आरोपी हैं। दोनों भाई अपनी आपराधिक पृष्ठिभूमि के सहारे डीरेका से जुड़े ठेकेदारों और ठेकों को प्रभावित करते हैं। दोनों भाइयों और इनके करीबी खास ठेकेदारों का पिछले डेढ़ दशक से डीरेका में खासा दबदबा है। इसी तरह से कुछ अन्य दबंग कर्मचारियों और ठेकेदारों का भी गठजोड़ है।
विज्ञापन

एसएसपी ने कहा कि तफ्तीश में सामने आए तथ्यों के आधार पर डीरेका महाप्रबंधक को अवगत कराया जाएगा। इसके साथ ही इस संबंध में केंद्रीय सतर्कता आयोग को पत्र भेजकर ऐसे लोगों की संपत्तियों की जांच कराई जाएगी। इसके साथ ही जहां भी आपराधिक मामला होगा वहां पुलिस अपनी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed