फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   पद्मावत के विरोध में लामबंदी, नारेबाजी

पद्मावत के विरोध में लामबंदी, नारेबाजी

Wed, 24 Jan 2018 01:16 AM IST
Updated Wed, 24 Jan 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
पद्मावत के विरोध में लामबंदी, नारेबाजी
ज्ञानपुर। रिलीज होने से पहले ही विवादों में घिरी फिल्म पद्मावत को लेकर जिले में भी विरोध शुरू हो गया है। मंगलवार को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के कार्यकर्ताओं ने डायरेक्टर, प्रोड्यूसर के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सरकार से फिल्म को प्रतिबंधित करने की मांग की। कहा कि उनकी मांग को नजर अंदाज किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। एसडीएम को इस आशय का ज्ञापन भी सौंपा गया।
विज्ञापन

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा के संदीप सिंह पिंटू के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी प्रोफेसर कालोनी में एकत्रित हुए। बैनर-पोस्टर लेकर जिला मुख्यालय पहुंचे युवाओं ने पद्मावत फिल्म के विरोध में प्रदर्शन और नारेबाजी की। कहा कि इस फिल्म में क्षत्रिय समाज को कलंकित करने का प्रयास किया गया है। कहा कि गंगाजल हमारा पेट्रोल है और फूल हमारी तलवार है। जिले में फिल्म प्रदर्शित हुई और कोई अप्रिय घटना हुई तो उसके लिए शासन-प्रशासन जिम्मेदार होगा। यदि सिनेमा हाल संचालक फिल्म का प्रदर्शन करेंगे तो उन्हें इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। प्रशांत सिंह ने कहा कि महारानी पद्मावती के सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा के लिए क्षत्रिय समाज अडिग रहेगा। फिल्मकार इतिहास से छेड़छाड़ कर फिल्म को रिलीज करना चाह रहे हैं। राजस्थान सरकार की तरह उत्तर प्रदेश सरकार भी फिल्म को लेकर कोई ठोस निर्णय ले। विरोध प्रदर्शन में विपुल सिंह, रिंकू सिंह, सोनू, डबलू, मंटू, गोरेलाल, निखिल सिंह, सुमित सिंह, आशीष सिंह, रिद्धि सिंह, अनुज, महेंद्र, आशुतोष, प्रदीप, नायब समेत कई लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed