फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   सम्मोहित करती प्यालों पर लय-ताल की खनक

सम्मोहित करती प्यालों पर लय-ताल की खनक

Thu, 16 Nov 2017 01:54 AM IST
Updated Thu, 16 Nov 2017 01:54 AM IST
विज्ञापन
सम्मोहित करती प्यालों पर लय-ताल की खनक
वाराणसी। चीनी मिट्टी के प्यालों पर बेंत की छड़ी के सहारे रागों की अवतारणा कितनी कठिन होगी, इसका अंदाजा लगा पाना भी मुश्किल है। इन प्यालों पर आलाप भी बजता है, जोड़ भी। फिरकी की तरह नाचती स्टिक पर झाला की गूंज पर तो वक्त ठहर जाता है। प्यालों के स्वर और स्टिक के नाद के समन्वय का तो कोई जोड़ नहीं। डॉ. राजेश्वर आचार्य जब इस वाद्य पर रागों की अवतारणा करते हैं तो वह डूब जाते हैं। फिर साज और उनके बीच कोई नहीं होता।
विज्ञापन

भदैनी स्थित आवास पर जल तरंग की साधना के कुछ यादगार लम्हे संजोए गए। दोपहर से ही डॉ. आचार्य जल तरंग के प्याले मिलाने बैठ गए थे। शिष्यों ने प्याले सजाए। कभी उन प्यालों में जल भरा जाता रहा तो कभी उनकी मात्रा घटाई, बढ़ाई जाती रही। जल की मात्रा के साथ स्टिक से स्वरों का वे लगातार मिलान करते रहे। किसी प्याले में पानी कम होता और किसी में ज्यादा तो स्वरों के मिलान में कठिनाई भी आती रही। करीब तीन घंटे की मेहनत के बाद सही स्वर लगे तो उनके चेहरे पर चमक सी दौड़ गई। उन्होंने स्वरचित राग वाचस्पति की अवतारणा की। आलाप, जोड़ के बाद जब उन्होंने तीन ताल द्रुत लय में झाला बजाना शुरू किया तो स्वर, लय, ताल एकाकार हो गए। फिर उन्होंने दादरा ताल में एक धुन बजाई। वह बताते हैं कि इस वाद्य में पंचतत्वों का समन्वय होता है। उच्चताप पर पकाए गए प्यालों से ही स्वर निकलते हैं। इसलिए इसे बजाने के लिए साधक को भी तपना पड़ है।
विज्ञापन

...तो गुजरे जमाने का साज बन जाएगा जल तरंग
डॉ. राजेश्वर आचार्य जल तरंग बजाने वाले बनारस के इकलौते कलाकार हैं। देश भर में इस वाद्य की साधना करने वाले गिनती के कलाकार रह गए हैं। इस वाद्य को संरक्षण न मिलने से इसकी लय टूटने का खतरा मंडरा रहा है। ताल-नाद के रूप में जल तरंग प्राकृत वाद्य है। हर प्याले की अपनी आवाज होती है और हर प्याले में पानी की निर्धारित मात्रा। इसी से स्वरों के सम का निर्धारण होता है। वह इस वाद्य यंत्र की उपेक्षा से बेहद नाराज दिखे। उनका कहना है कि संसाधन नदारद हैं। एक तरफ जहां सरकार संगीत-कला के आयोजनों पर करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, वहीं इसके लिए एक सेट प्याले तक नहीं हैं। कोलकाता में एक कार्यक्रम में जल तरंग बजाने के लिए बहुत आग्रह किया गया तो लखनऊ से 17 पुराने प्याले 25 हजार रुपये में मंगाए गए। नई पीढ़ी में इस वाद्य यंत्र को सीखने वाले भी नहीं हैं। यही हाल रहा तो जल तरंग गुजरे जमाने की चीज हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है जल तरंग
- वेदों में वोदक वाद्य के रूप में इसका उल्लेख है।
- 21 प्याले कतारबद्ध सजाए जाते हैं। इन्हीं प्यालों के बीच सप्तक निहित होता है।
- बेंत या बांस की छड़ी के सहारे प्यालों पर स्वरों की होती है अवतारणा
नामचीन कलाकार
केएल सूद, घासी राम, डॉ. लालमणि मिश्र, पं. बलवंत राय भावरंग इस वाद्ययंत्र के प्रसिद्ध साधक रहे हैं। पुणे में मिलिंद तुलंकर कर रहे हैं जल तरंग की साधना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed