{"_id":"5a00c4124f1c1bee688b9aa8","slug":"151509999634-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्वांचल के ओवरलोड ट्रांसफार्मरों की होगी क्षमता वृद्धि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वांचल के ओवरलोड ट्रांसफार्मरों की होगी क्षमता वृद्धि
Updated Tue, 07 Nov 2017 01:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। पूर्वांचल के ओवरलोड ट्रांसफार्मर की क्षमता में वृद्धि एक माह में कराने का निर्देश पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक अतुल निगम ने दिया। सोमवार को भिखारीपुर स्थित कार्यालय में पूर्वांचल के 21 जिलों के वर्कशाप के अभियंताओं की बैठक की। इसमें एमडी ने कहा कि शीतलहर और गर्मी में अधिक लोड आने पर ट्रांसफार्मर फूंकने से बच जाए।
बैठक में एमडी ने अवर अभियंताओं से कहा कि गांव में 48 और शहर में 24 घंटे के भीतर ट्रांसफार्मर बदले जाए। ऐसा नहीं होने पर अवर और सहायक अभियंता जिम्मेदार होंगे। उनके अधीन क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर को बदलने के लिए इस्तेमाल होने वाले वाहनों की उपलब्धता की ट्रैकिंग की जाए। वाहन का रिकार्ड रखा जाए। वाहन कब कार्यशाला में गया और कब आया इसे अपने नियंत्रण में रखे। मरम्मत ट्रांसफार्मरों का परीक्षण किया जाए। उपभोक्ताओं की शिकायतों का तत्काल समाधान किया जाए। मरम्मत कार्य बेहतर ढंग से चलता रहे इसके लिए कौशाम्बी, फतेहपुर, जौनपुर, सोनभद्र और महाराजगंज में आवश्यक सिविल कार्य कराने का निर्देश दिया। बैठक में सुरेश चंद्र भारती, एआर वर्मा, प्रदीप कक्कड़, आरबी राज, एसके भारती, राकेश सिन्हा, एके सिंह आदि शामिल रहे।