{"_id":"59f789a54f1c1bc1678b84aa","slug":"151509394853-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन हफ्ते बाद परिसर में शांति बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन हफ्ते बाद परिसर में शांति बहाल
Updated Tue, 31 Oct 2017 01:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में शिक्षकों के बाद छात्रों का धरना भी सोमवार को समाप्त हो गया। कुलपति से वार्ता में मांगों पर सहमति बनने के बाद छात्रनेताओं ने आंदोलन समाप्त करने की घोषणा की। वहीं, कर्मचारियों ने मंगलवार को आम सभा में आगे निर्णय लेने का फैसला किया है। कर्मचारी संघ की 15 सूत्री मांगों पर सहमति बन गई है। अब आंदोलन समाप्त करने की औपचारिकता भर बाकी है।
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में पिछले 22 दिनों से धरने पर बैठे कर्मचारी संघ के नेताओं और कुलपति प्रो. यदुनाथ प्रसाद दूबे के बीच वार्ता हुई। इसमें सातवें वेतन आयोग की संस्तुतियों के अनुसार बिल तैयार करने, एरियर के लिए शासन से धन आवंटन की मांग, कर्मचारियों को एसीपी का लाभ, दिव्यांग कर्मचारियों को अतिरिक्त एरियर की व्यवस्था, चतुर्थ श्रेणी आवास में पानी की टंकी लगाने समेत अन्य मांगों पर कुलपति ने सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। कुलसचिव प्रो. सुधाकर मिश्र ने बताया कि कर्मचारियों की मांगों पर सहमति बन गई है। वहीं, कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सुशील तिवारी ने बताया कि मंगलवार को आम सभा के बाद धरना समाप्ति का निर्णय लिया जाएगा।
वहीं, छात्रनेताओं से भी कुलपति की वार्ता सकारात्मक रही। छात्रावास से केंद्रीय कार्यालय तक सड़क बनवाने, छात्रसंघ चुनाव कराने, छात्रावास के सुंदरीकरण और शोध में दाखिले की प्रक्रिया को शुरू कराने की मांगें मान ली गईं। वार्ता में डॉ. अखिलेंद्र त्रिपाठी, डॉ. गिरिजानंद चौबे, प्रदीप कुमार पांडेय, अरविंद कुमार सिंह, विकास कुमार द्विवेदी, प्रिया चौबे और विवेक चौबे आदि शामिल थे।