{"_id":"59e519634f1c1b76678b6147","slug":"151508186467-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"1260 विद्यालयों का विवरण नहीं हुआ ऑनलाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1260 विद्यालयों का विवरण नहीं हुआ ऑनलाइन
Updated Tue, 17 Oct 2017 02:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। जिला विद्यालय निरीक्षकों की लापरवाही के कारण यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया गति नहीं पकड़ पा रही है। हालत यह है कि अंतिम तिथि बीतने के बाद भी वाराणसी, आजमगढ़ और मिर्जापुर मंडल के 1260 विद्यालयों का विवरण माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर अपलोड नहीं किया गया। इतना ही नहीं, जिन विद्यालयों का डेटा ऑनलाइन किया गया है, उसमें भी त्रुटियों की भरमार है। परिषद की सचिव नीना श्रीवास्तव ने सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को पत्र जारी कर नाराजगी जताई है। साथ ही 23 अक्तूबर तक विवरण ऑनलाइन करने की मोहलत दी है।
माध्यमिक शिक्षा परिषद ने प्रदेश के सभी माध्यमिक विद्यालयों में उपलब्ध जरूरी सुविधाएं, भवन, कक्ष, छात्रों और शिक्षकों की संख्या, जिला मुख्यालय से दूरी समेत अन्य सूचनाएं पांच अक्तूबर तक वेबसाइट पर अपलोड करने का निर्देश दिया था। इस विवरण के अनुरूप ही केंद्रों का निर्धारण किया जाना है। इसकी जिम्मेदारी जिला विद्यालय निरीक्षकों को दी गई थी। अंतिम तिथि बीतने के बाद भी डीआईओएस कार्यालयों से यह डेटा ऑनलाइन नहीं किया गया, जिससे केंद्र निर्धारण की गति थम गई है। वाराणसी मंडल के 985, आजमगढ़ मंडल के 244 और मिर्जापुर मंडल के 31 विद्यालय हैं, जिनका विवरण ऑनलाइन नहीं किया गया। इनमें जिलेवार गाजीपुर के 874, बलिया के 145, चंदौली के 86, मऊ के 65, मिर्जापुर के 26, वाराणसी के 19, जौनपुर के छह, सोनभद्र के चार और भदोही के एक विद्यालय शामिल है।
इसी तरह गाजीपुर के 148, बलिया के 25, मऊ के दो, चंदौली के एक विद्यालय की जिओ लोकेशन ऑनलाइन नहीं की गई। वहीं, आजमगढ़, मिर्जापुर के आठ, गाजीपुर के चार, मऊ और चंदौली के दो-दो और बलिया के एक विद्यालय की लोकेशन गलत अपलोड की गई है।