फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   रिटायर्ड रेलकर्मी का घर चोरों ने खंगाला

रिटायर्ड रेलकर्मी का घर चोरों ने खंगाला

Sun, 27 Aug 2017 02:28 AM IST
Updated Sun, 27 Aug 2017 02:28 AM IST
विज्ञापन
रिटायर्ड रेलकर्मी का घर चोरों ने खंगाला
वाराणसी। भेलूपुर थाना अंतर्गत बड़ी पटिया क्षेत्र के गोपाल नगर निवासी रिटायर्ड रेलकर्मी योगेंद्र नाथ शर्मा का घर चोरों ने खंगाल डाला। जानकारी होने पर शुक्रवार की रात घर पहुंचे योगेंद्र नाथ ने पुलिस को फोन कर चोरी की सूचना दी। हालांकि पुलिस का कहना था कि इस संबंध में तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन

अकबरपुर के टांडा के मूल निवासी योगेंद्र नाथ बीते जनवरी में रिटायर होने के बाद गोपाल नगर में मकान बनवाकर पत्नी शिवकुमारी के साथ रहते हैं। योगेंद्र नाथ के तीन लड़के बाहर रह कर काम करते हैं। तीज के मद्देनजर 22 अगस्त को योगेंद्र नाथ अपनी पत्नी के साथ बड़े लड़के सत्य प्रकाश के पास झारखंड के रामगढ़ गए थे। घर में कुछ दिनों से पेंटिंग का काम चल रहा है। शुक्रवार को ठेकेदार राजू घर पहुंचा तो देखा कि गेट का ताला टूटा है। सूचना पाकर रात में ही घर पहुंचे योगेंद्र नाथ ने बताया कि चोरों ने पूरे घर को खंगाला है और दो आलमारी में रखे सोने चांदी के जेवरात, बाथरूम में लगी पीतल की टोटी, कीमती बर्तन और नगदी समेट ले गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed