{"_id":"59a1dfed4f1c1bd6208b4b6b","slug":"151503780845-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम योगी आज देखेंगे गोइठहां एसटीपी की प्रगति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम योगी आज देखेंगे गोइठहां एसटीपी की प्रगति
Updated Sun, 27 Aug 2017 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को गोइठहां में बन रहे सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट की प्रगति देखेंगे। जेएनएनयूआरएम के तहत 119 करोड़ की लागत से गोइठहां में 120 एमएलडी का एसटीपी अब भी निर्माणाधीन है। मार्च 2017 में काम पूरा होना था मगर गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई/जल निगम की धीमी चाल से गोइठहां में बन रहे सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) अब तक काम अधूरा है। अब इसे दिसंबर 2017 तक पूरा करना है। लेकिन अभी भी तकरीबन 60 फीसदी काम अधूरा है।
वरुणापार में सीवेज समस्या को दूर करने के लिए काफी जद्दोजहद के बाद फरवरी 2015 में काम शुरू हुआ। उम्मीद है कि सीएम योगी आदित्यनाथ के रविवार को एसटीपी का मौका मुआयना के बाद इसमें तेजी आएगी। माना जा रहा है कि अब तक कई बार अवधि बढ़ाए जाने और समय पर काम पूरा नहीं होने पर जिम्मेदार अधिकारियों पर गाज भी गिर सकती है। समय पर काम पूरा नहीें होने के कारण कई बार इसे बैठकों में उठाया जा चुका है। एसटीपी नहीं बनने से नालों के जरिए करीब 180 एमएलडी सीवेज वरुणा और कई नालों के रास्ते गंगा में गिर रहा है। इससे केंद्र सरकार की नमामि गंगे और गंगा निर्मलीकरण योजना को भी झटका लग रहा है। वरुणापार इलाके में लंबे समय से सीवेज समस्या के समाधान में अभी वक्त लगेगा।