{"_id":"59a1dfec4f1c1bf61e8b4cb8","slug":"151503780844-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालीन कारोबारी ने स्वीकारी 27 करोड़ की अघोषित आय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालीन कारोबारी ने स्वीकारी 27 करोड़ की अघोषित आय
Updated Sun, 27 Aug 2017 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। भदोही के कालीन कारोबारी गणेश बरनवाल के यहां 27 घंटे चली छापेमारी की कार्रवाई के बाद आयकर विभाग को बड़ी सफलता मिली है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक कारोबारी ने आयकर अधिकारियों के सामने 27 करोड़ रुपये की अघोषित आय स्वीकारी है। शुक्रवार को आयकर की टीम ने वाराणसी, मिर्जापुर और भदोही में सुबह नौ बजे एक साथ गणेश बरनवाल के 14 प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की थी। यह कार्रवाई शनिवार को दोपहर करीब 12 बजे चली।
आयकर टीम ने कालीन कारोबारी के भदोही स्थित बाबूसराय फैक्ट्री में बड़े पैमाने पर स्टॉक का पकड़ा। वहीं तमाचाबाद, गुड़िया स्थित आवास और फैक्ट्री में भी स्टॉक मिला लेकिन व्यापारी उसका कोई रिकॉर्ड नहीं दिखा सका। वहीं, मिर्जापुर के दोनों स्कूलों और कटका स्थित फैक्ट्री में भी काफी गड़बड़ियां मिली हैं। आयकर की टीम ने पहली बार शहर के अलावा ग्रामीण इलाके में बड़ेे कारोबारियों को निशाने पर लिया था जहां आयकर चोरी का बड़ा मामला पकड़ा गया। शुक्रवार को ही टीम ने सभी ठिकानों से मिले दस्तावेज, कंप्यूटर की हार्डडिस्क, बैंक एकाउंटस सहित कई जरूरी दस्तावेज कब्जे में लेकर सील कर दिए थे।