{"_id":"59501e164f1c1b561f8b4767","slug":"151498422806-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती को अगवा कर गैंगरेप की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती को अगवा कर गैंगरेप की कोशिश
Updated Mon, 26 Jun 2017 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिंडरा। फूलपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की रात एक युवती को सरेराह अगवा कर उसके साथ सामूहिक दुराचार की कोशिश की गई। युवती के शोर मचाने पर पहुंचे फैंटम दस्ते के सिपाहियों ने एक बदमाश को धर दबोचा जबकि दो भाग निकले। गिरफ्त में आए आरोपी फूलपुर के जगदीशपुर निवासी प्रदीप जायसवाल के खिलाफ लूट, छेड़खानी सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कर रविवार को जेल भेज दिया गया। उसके दो अन्य साथियों की पुलिस तलाश कर रही है।
बड़ागांव थाना के बसनी क्षेत्र की एक युवती शनिवार की रात अपने पड़ोस के युवक के साथ बाइक से रिश्तेदार के घर जा रही थी। गंगापुर चौराहे के समीप युवती पहुंची तो पीछे से आए बाइक सवार तीन युवकों ने ओवरटेक कर रोक लिया। साथ ही युवती को बाइक से जबरन उतारकर उसके साथ मौजूद की जमकर पिटाई किए और उसकी बाइक छीन लिए। इसी दौरान युवती ने शोर मचाना शुरू किया तो गुजर रहे फैंटम दस्ते के सिपाहियों ने एक बदमाश को पकड़ लिया जबकि दो भाग निकले। कांस्टेबल अमरजीत गौड़ की तहरीर पर आरोपी प्रदीप के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। थानाध्यक्ष फूलपुर ने बताया कि दोनों अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।