फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   15 thousand KM Shri Ram Pag Yatra started from Kashi

Varanasi: काशी से शुरू हुई 15 हजार KM की श्रीराम पगयात्रा, 45 दिनों में दो देशों और 10 राज्यों से गुजरेगी

Sat, 03 Feb 2024 04:13 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 03 Feb 2024 04:13 PM IST
सार

काशी में संकटमोचन का आशीर्वाद लेकर 15 हजार किलोमीटर की श्रीराम पगयात्रा शुरू हुई। यात्रा का पहला पड़ाव अयोध्या होगा। 45 दिनों में दो देशों और 10 राज्यों से यह यात्रा गुजरेगी। 

विज्ञापन
15 thousand KM Shri Ram Pag Yatra started from Kashi
Shri Ram Pag Yatra - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद काशी से श्रीराम पगयात्रा भी आरंभ हो गई। संकटमोचन हनुमान जी का आशीर्वाद लेकर श्रद्धालुओं का जत्था 45 दिनों की यात्रा पर निकला। दो देशों, 10 राज्यों और 200 स्थानों से गुजरते हुए श्रद्धालु 15 हजार किलोमीटर की दूरी तय करेंगे। राम वन पथ गमन मार्ग पर निकलने वाली यात्रा का पहला पड़ाव अयोध्या होगा। रामलला का आशीर्वाद लेकर यात्रा भगवान राम के वनवास वाले मार्ग पर प्रस्थान करेगी। 

विज्ञापन


ब्रह्म राष्ट्र एकम की ओर से श्रीराम पगयात्रा का श्रीगणेश संकटमोचन मंदिर से शुरू हुआ। संकट मोचन मंदिर से हनुमान जी का आशीर्वाद लेकर यात्रा अयोध्या के लिए रवाना हो गई है। 45 दिवसीय यह यात्रा 17 मार्च तक चलेगी। यात्रा काशी से शुरू होकर अयोध्या, शृंगवेरपुर, प्रयागराज, चित्रकूट, सतना, नागपुर, नासिक, कर्नाटक, लेपाक्षी, तमिलनाडु, मदुरै के रास्ते होते हुए श्रीलंका तक जाएगी।
विज्ञापन


वापसी में मदुरै, बंगलुरू, मुंबई, वड़ोदरा, सोमनाथ, अहमदाबाद, जयपुर, नई दिल्ली, मथुरा, आगरा, लखनऊ के रास्ते होते हुए वाराणसी पहुंचेगी। यात्रा का नेतृत्व डॉ. सचिन सनातनी कर रहे हैं। यात्रा में दिवाकर द्विवेदी, रविंद्रनाथ मिश्र, कुशाग्र मिश्र, चेतन उपाध्याय, विजय त्रिपाठी, धर्मेंद्र त्रिपाठी आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भगवान राम के आदर्शों का करेंगे प्रचार
यात्रा के संयोजक ब्रह्म राष्ट्र एकम के अध्यक्ष सचिन मिश्र ने बताया कि भगवान राम के आदर्शों के प्रचार-प्रसार को जन-जन के साथ ही दुनिया तक पहुंचाने के लिए राम वन पथ गमन यात्रा निकाली गई है। यात्रा के दौरान भगवान राम ने जिन-जिन स्थानों पर निवास किया था, उन जगहों पर झांकियां भी निकाली जाएंगी। विश्व शांति और सद्भावना के उद्देश्य से इस यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed