फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   15 crore will be created by Baba Vishwanath

15 करोड़ से बनेगा बाबा विश्वनाथ का अन्नक्षेत्र

Fri, 21 Apr 2017 02:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 21 Apr 2017 02:17 AM IST
विज्ञापन
15 crore will be created by Baba Vishwanath
amarujala - फोटो : amarujala
बाबा विश्वनाथ के अन्नक्षेत्र का निर्माण टेलीकम्युनिकेशंस कंसल्टेंट्स इंडिया लि. (टीसीआईएल) को सौंप दिया गया है। करीब 15 करोड़ रुपये की लागत से यह सूबे में अब तक का सबसे भव्य अन्नक्षेत्र होगा। इसमें संन्यासी और देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को प्रसाद के रूप में थाली परोसी जाएगी। 29 अप्रैल को अक्षय तृतीया के दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसकी आधारशिला रखने काशी आ सकते हैं।  
विज्ञापन

टीसीआईएल के अभियंताओं ने अन्नक्षेत्र योजना को आगे बढ़ाने के लिए न्यास परिषद के अध्यक्ष आचार्य पं. अशोक द्विवेदी के अलावा मंडलायुक्त और सीईओ एसएन त्रिपाठी से मुलाकात की। सीईओ ने पत्रावली पर हस्ताक्षर कर दिए। टीसीआईएल के वरिष्ठ प्रबंधक (सिविल) मुकेश कुमार पाठक ने अन्नक्षेत्र की डिजाइन भी अफसरों के समक्ष प्रस्तुत की।
विज्ञापन


 

जम्मूकोठी के साथ अन्नक्षेत्र की बहुमंजिली इमारत का निर्माण कराया जाएगा। इस अन्नक्षेत्र में पांच हजार से अधिक श्रद्धालु एक साथ प्रसाद ग्रहण कर सकते हैं। उल्लेखनीय है कि 1983 में विश्वनाथ मंदिर के अधिग्रहण के बाद से अब तक जगह के अभाव में अन्नक्षेत्र की योजना साकार नहीं हो सकी थी। न्यास अध्यक्ष ने बताया कि यह अयोध्या, मथुरा के अन्नक्षेत्रों से अब तक का सबसे भव्य अन्नक्षेत्र होगा। यहां बाबा के दर्शन को आने वाले साधु-संन्यासी और देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को प्रसाद के रूप में थाली परोसी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed