फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   बारिश से बदला मौसम

बारिश से बदला मौसम

Wed, 07 Jun 2017 01:12 AM IST
Updated Wed, 07 Jun 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
बारिश से बदला मौसम
मुगलसराय। पिछले एक सप्ताह से पड़ रही प्रचंड गर्मी बेहाल लोगों को मंगलवार को बारिश ने बड़ी राहत दी। सोमवार को पारा 46 के पार था लोग गर्मी से काफी बेचैैन रहे।दिन पसीना पोछने में व्यस्त रहे। सुबह से ही मौसम खुशगवार था। पांच बजे सुबह बूंदाबांदी हुई उसके बाद हवा ने रुख बदल दिया। ग्यारह बजे से रिमझिम बारिश होनी आरंभ हुई तो लोग आनंदित होने लगे। दो घंटे की झमाझम बारिश ने मौसम खुशगवार हो गया।
विज्ञापन

जून माह के प्रारंभिक दिन से पारा अपने शबाब की ओर बढ़ रहा था। हर दिन 44 के आस पार पारा घूमता रहा । लोग गर्मी से बेचैन रहे। सोमवार को पड़े भीषण गर्मी से लोग दहल उठे थे। हर ओर एक ही आवाज आ रही थी। वाह रे गर्मी। शाम ढलने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली थी। शाम रात नौ बजे के बाद हवा चलने से मौसम खुशगवार हो गया था। दिन में पारा 46 के आसपास रहा है। दिन भर लोग गर्मी के बारे में चर्चा में मशगुल रहे। मंगलवार का दिन मौसम के अनुुसार मंगल रहा। बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया। पारा 34 पर आ लुढ़का। सुबह पांच बजे के लगभग बूंदबांदी शुरु हुई तो लोग काफी खुश हुए। उसके बाद बारिश बंद हो गई। आसमान में बादल दिखाई दे रहे थे। हवा पश्चिम की ओर बह रहा था। हवा के चलते गर्मी काफी हद तक काफूर हो गई। दिन के ग्यारह बजते बजते बारिश होने लगी। धीरे धीरे बारिश ने अपना चक्र बदल दिया और तेज होने लगी। लोग घरों से छाता भी लेकर निकल गए। बारिश बचने के लिए लोगों ने ओट का सहारा भी लिया। बाइक सवार युवा मस्ती के मूड में आ गए। बारिश होने के साथ ही छतों पर फैलाए गए कपड़े लोग उतार लिए। बरसात होने से सड़कों व गलियों में फिसलन बढ़ गई। कहीं कहीं बाइक सवार तो कहीं पैदल चलने वाले राहगीर गिर पड़े। वहीं शाम तक उमस भी बढ़ गई। लोगों का कहना है कि कहीं यह बारिश बाद में मुसीबत न बन जाए। बीमारियां बढ़ने से भी लोग संशकित हैं। मौसम का मिजाज बदलने से लोगों को राहत तो मिली है यदि मौसम कल अपने पुराने तेवर में आया तो आफत भी बन सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed