फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   बारिश से जटिल हुई जलभराव की समस्या

बारिश से जटिल हुई जलभराव की समस्या

Wed, 07 Jun 2017 01:11 AM IST
Updated Wed, 07 Jun 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
बारिश से जटिल हुई जलभराव की समस्या
भदोही। नगर पालिका के मोहल्ला बाजार सलाबत खां में जलभराव से निजात नहीं मिल सकी है। जलनिकासी व्यवस्था ठप हो जाने तथा मंगलवार को सुबह आधे घंटे मूसलाधार वर्षा से पानी लोगों के घरों में जाने लगा। हाल यह हो गया कि 50 मीटर तक मार्ग दिन भर जलमग्न रहा। प्राचीन शिव मंदिर और सत्ती माता मंदिर के आसपास भारी जलभराव की स्थिति पर भाजपा नेताओं ने रोष व्यक्त करते हुए इसके लिए नगर पालिका को जिम्मेदार ठहराया। नेताओं ने डीएम से भी इसकी शिकायत की है।मोहल्ले में प्राचीन शिव मंदिर के बाहर और सत्ती माता मंदिर के चारो ओर जलजमाव है। भीषण गर्मी में जलभराव दूर करने के प्रयासों के बीच आज बारिश ने प्रयासों पर पानी फेर दिया। हाल यह हो गया है कि आस पास 50 मीटर के दायरे में कई घरों में पानी घुस गया। इसको लेकर लोगों में भारी रोष है। जलभराव में वाहनों और बाइक से आवागमन तो हो रहा है पैदल रास्ता बंद है। श्रद्धालू भी मंदिर नहीं जा पा रहे हैं। रमजान महीना भी चल रहा है।
विज्ञापन

इसकी शिकायत मिलने पर भाजपा के विनीत बरनवाल, सचिन त्रिपाठी. ओम सिंह, फहद अंसारी, जावेद कुरैशी मौके पर पहुंचे और वहीं जिलाधिकारी को स्थिति से अवगत कराया। विनीत बरनवाल ने डीएम को बताया कि नगर पालिका द्वारा 70 लाख से जो सीवर बिछाया गया वह बेकार साबित हो रहा है। सीवर से जलनिकासी न होकर तालाब और किसी के खेत में पानी छोड़ रहे हैं जिससे सड़क पर भारी जलजमाव बना हुआ है। लोगों ने जिलाधिकारी से जलनिकासी व्यवस्था का निरीक्षण करने और स्थाई जलनिकासी व्यवस्था करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed