फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   पैरामिलिट्री फोर्स के घेरे में मतदान केंद्र, सीमाओं पर चौकसी

पैरामिलिट्री फोर्स के घेरे में मतदान केंद्र, सीमाओं पर चौकसी

Sun, 19 May 2019 01:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
पैरामिलिट्री फोर्स के घेरे में मतदान केंद्र, सीमाओं पर चौकसी
वाराणसी। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिले के 2920 मतदान केंद्रों को शनिवार को सेंट्रल पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों ने अपने सुरक्षा घेरे में ले लिया। इन मतदान केंद्रों की बाह्य सुरक्षा घेरे में पीएसी के जवानों और गैर जनपद से आई पुलिस को तैनात किया गया है। इसके साथ ही जिले की सीमाओं पर चौकसी बढ़ा कर रविवार रात तक प्रवेश करने वाले एक-एक वाहन की तलाशी का निर्देश एसएसपी ने थानेदारों को दिया है। रविवार को मतदान के दौरान छह ड्रोन कैमरों से मिश्रित आबादी वाले इलाकों की निगहबानी की जाएगी। इसके साथ ही सीआरपीएफ और एटीएस द्वारा विशेष प्रशिक्षण प्राप्त 149 पुलिसकर्मियों का दस्ता किसी भी आपात स्थिति से निबटने के लिए रिजर्व में तैनात रहेगा।
विज्ञापन

मतदान की पूर्व संध्या पर शनिवार को गैर जनपदों से आकर अनावश्यक रूप से ठहरे लोगों की तलाश में होटलों, लॉजों और धर्मशालाओं में पुलिस ने छापेमारी की। सभी प्रतिष्ठानों के रजिस्टर चेक कर पुलिस ने ठहरने वालों के संबंध में जानकारी जुटाई। इसके साथ ही जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस, पीएसी और सीपीएमएफ के जवानों ने रूट मार्च कर भयमुक्त होकर मतदान करने की अपील की। एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि पुलिस, पीएसी और सेंट्रल पैरामिलिट्री फोर्स के 20 हजार से ज्यादा जवान सुरक्षा व्यवस्था में तैनात किए गए हैं। हम शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जो कोई भी मतदान के दौरान किसी प्रकार की गड़बड़ी करता पाया जाएगा, वो सीधे जेल में नजर आएगा।
विज्ञापन

एसएसपी ने जल पुलिस को गंगा में भ्रमणशील रह कर चंदौली, गाजीपुर और मिर्जापुर से नाव से आने वालों की निगरानी का जिम्मा सौंपा है। कहा है कि रविवार को सुबह से मतदान संपन्न होने तक जल पुलिस के सिपाही और दरोगा मोटरबोट लेकर गंगा में भ्रमणशील रहें और नावों की तलाशी लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed