फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   17 मई को रैली कर चुनाव प्रचार समाप्त करेंगे पीएम मोदी

17 मई को रैली कर चुनाव प्रचार समाप्त करेंगे पीएम मोदी

Wed, 15 May 2019 01:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
17 मई को रैली कर चुनाव प्रचार समाप्त करेंगे पीएम मोदी
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनाव प्रचार अभियान का समापन 17 मई को काशी में अंतिम रैली से करेंगे। जनसभा से पहले भाजपा उनकी संसदीय सीट पर प्रचार के अंतिम दिनों में पूरा दम लगाएगी। इसके लिए केंद्रीय और प्रदेश सरकार के मंत्रियों को विधानसभावार जिम्मेदारी सौंपी गई है। विधानसभाओं में सक्रिय कार्यकर्ताओं से संवाद के साथ ही मंत्री और पदाधिकारी इसकी दैनिक रिपोर्ट भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को सौंपेंगे।
विज्ञापन

15 मई को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के रोड शो और 16 मई को सपा-बसपा-रालोद गठबंधन की संयुक्त रैली के जवाब में भाजपा 17 मई को पीएम मोदी की रैली आयोजित करेगी। इसके लिए भाजपा स्थान चयन में जुटी है। साथ ही पीएम के तीन दिवसीय प्रवास की भी तैयारी की जा रही है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, भाजपा अध्यक्ष ने नए सिरे से कार्ययोजना पर काम करने की रणनीति बनाई है। इसमें डोर-टू-डोर और नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से प्रचार के साथ ही मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने का अभियान शामिल है। प्रचार समाप्त होने के बाद स्थानीय टीमें डोर-टू-डोर अभियान के तहत सक्रिय रहेंगी।
विज्ञापन

वाराणसी के सांसद और भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र मोदी अपनी संसदीय सीट के मतदाताओं को पत्र भेजेंगे। इसमें मतदाताओं से लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए मतदान की अपील की जाएगी। 16 मई से यह पत्र मतदाताओं तक पहुंचेेंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed