फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   तपती धूप ने किया बेहाल, पारा 44 के पार

तपती धूप ने किया बेहाल, पारा 44 के पार

Tue, 30 Apr 2019 02:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2019 02:23 AM IST
विज्ञापन
तपती धूप ने किया बेहाल, पारा 44 के पार
वाराणसी। पिछले एक सप्ताह से हो रही तेज धूप से लोगों का हाल बेहाल है। लोग दोपहर में घर से बाहर निकलने से बच रहे हैं। इसी वजह से दिन में सड़कों पर सन्नाटा दिख रहा है। इस बीच सोमवार को सीजन का सबसे अधिक गर्मी वाला दिन रहा। दिन का अधिकतम तापमान भी 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। हालांकि अभी आने वाले दिनों में इसमें और इजाफा होने की आशंका है।
विज्ञापन

अप्रैल के दूसरे सप्ताह से ही मौसम का मिजाज बदला-बदला है। अब तो सुबह 9 बजे ही धूप तेज हो जा रही है। दोपहर होते-होते ऐसा लग रहा है जैसे आसमान से आग का गोला बरस रहा है। इधर, सोमवार सीजन का सबसे अधिक गर्मी वाला दिन रहा। दिन भर गर्म हवाएं चलती रहीं, शाम को जाकर हवा कम हुई लेकिन गर्मी से राहत नहीं मिली। दिन में सबसे अधिक परेशानी साइकिल, रिक्शा चालक और मोटर साइिकल से चलने वालों को हो रही है। इस सीजन में अब तक का अधिकतम तापमान 15 दिन पहले 43.2 डिग्री रहा लेकिन सोमवार को अधिकतम तापमान 44.1 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed