फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   होली से पहले सिलिंडर ने बदला रंग

होली से पहले सिलिंडर ने बदला रंग

Thu, 14 Mar 2019 02:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2019 02:34 AM IST
विज्ञापन
होली से पहले सिलिंडर ने बदला रंग
वाराणसी। होली के ठीक पहले घरेलू गैस सिलिंडर ने रंग बदलना शुरू कर दिया है। वाराणसी जिलेे में आपूर्ति प्रभावित होने से लोगों को सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है और सिलिंडर के दाम भी 42 रुपये बढ़ा दिए गए हैं। जिससे उपभोक्ताओं पर दोहरी मार पड़ रही है। 10 दिन पहले सिलिंडर बुक करा चुके उपभोक्ताओं को भी आपूर्ति नहीं हो पा रही है। जिसको लेकर गैस एजेंसियों पर लगभग हर रोज ग्राहकों और एजेंसी संचालकों के बीच विवाद हो रहा है। पिछले एक सप्ताह से आवश्यकता के आधे सिलिंडर ही एजेंसियों को उपलब्ध कराए जा रहे हैं। अभी यह समस्या दो से तीन दिन और रहने की संभावना है।
विज्ञापन

पूरे मामले में हैरत की बात यह है कि गोरखपुर में मांग के अनुरूप सिलिंडर की सप्लाई की जा रही है। वाराणसी जिले में 40 से ज्यादा गैस एजेंसियां हैं। जिनसे प्रतिदिन 12 से 14 हजार सिलिंडर की सप्लाई की जाती है। पिछले एक सप्ताह से केवल सात से आठ हजार सिलिंडर ही डिलिवर किए जा रहे हैं। ऐसे में आधे लोगों को ही सिलिंडर मिल पा रहा है। सिलिंडर की अनुपलब्धता के चलते प्रतिदिन बुकिंग कराने के बावजूद बड़ी संख्या में उपभोक्ता वेटिंग लिस्ट में डाल दिए जा रहे हैं। लोगों को सात से 10 दिन बाद भी सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में कुछ घरों में स्टोव और उपले पर खाना बनाया जा रहा है। वहीं शहरी क्षेत्र में इंडक्शन और हीटर पर खाना पकाया जा रहा है।
विज्ञापन

तेलियाबाग के रहने वाले मोहन सिंह ने बताया कि 10 दिन पहले बुकिंग कराई थी पर अभी तक सिलिंडर नहीं मिला है। इसी प्रकार मंडुवाडीह क्षेत्र के गनेश प्रजापति ने बताया कि बुकिंग के बाद फोन भी किया पर अभी तक सिलिंडर की सप्लाई नहीं दी गई। पूरे मामले पर शिवपुर बाटलिंग प्लांट के एक अधिकारी ने बताया कि एलपीजी की आवक बाहर से ही बेहद कम है। इसके चलते सप्लाई में दिक्कत आ रही है। दो से तीन दिन में हालात सामान्य हो जाएंगे और सभी उपभोक्ताओं से सिलिंडर की आपूर्ति कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed