फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   सपा-बसपा गठबंधन लाएगा बदलाव

सपा-बसपा गठबंधन लाएगा बदलाव

Sat, 09 Mar 2019 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
सपा-बसपा गठबंधन लाएगा बदलाव
आजमगढ़। सपा-बसपा गठबंधन ही देश की राजनीति में बदलाव लाएगा। लोकसभा के चुनाव में भाजपा को हराकर देश में विपक्ष का नया प्रधानमंत्री बनाएगा। उक्त बातें शनिवार को हरवंशपुर स्थित मैरेज हाल में सपा-बसपा की संयुक्त कार्यकर्ता बैठक में पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा ने कही।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व स्पीकर विधानसभा एवं विधायक सुखदेव राजभर और संचालन विनोद चौहान ने किया। मुख्य अतिथि बसपा के जोनल कोआर्डिनेटर बृजेश गौतम और विशिष्ट अतिथि सपा के राष्ट्रीय महासचिव बलराम यादव थे। सपा के राष्ट्रीय महासचिव बलराम यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में जो संकल्प जारी किया था वह आज साढ़े चार साल बाद भी पूरा नहीं किया। इस लिए मोदी को दिल्ली की कुर्सी पर बैठने का अधिकार नहीं है। विधायक सुखदेव राजभर ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने सड़ी-गली व्यवस्था को दूर करने के लिए संविधान दिया। आज उसी संविधान के साथ भाजपा खिलवाड़ कर रही है। मुख्य अतिथि बृजेश कुमार गौतम ने कहा बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जन भावनाओं का सम्मान करते हुए गठबंधन किया। उन्होंने कहा कि मायावती को प्रधानमंत्री बनाना है ताकि देश का संविधान सुरक्षित रह सके। राम आसरे विश्वकर्मा ने कहा कि गठबंधन से पूरे देश के दलित, पिछड़ा, मुस्लिम, गरीब, किसान, मजदूर एकजुट हुआ है। यही एकता देश और समाज विरोधी पूंजीवादी और सांप्रदायिकता को सत्ता से हटाने का काम करेगी। बैठक को पूर्व मंत्री वसीम अहमद, पूर्व मंत्री घूरा राम, पूर्व मंत्री विद्या चौधरी, पूर्व मंत्री रामदुलार राजभर, विधायक संग्राम यादव, विधायक अरिमर्दन आजाद, विधायक नफीस अहमद, एमएलसी राकेश यादव गुड्डू, पूर्व सांसद रामकृष्ण यादव, पूर्व विधायक श्यामबहादुर यादव, पूर्व विधायक अभय नारायण पटेल, पूर्व विधायक बेचई सरोज, बृजलाल सोनकर, कमला प्रसाद यादव, सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, बसपा जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार, हरिश्चंद्र गौतम, हरिप्रसाद दुबे, अखिलेश यादव ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन


पार्टी प्रत्याशियों की फर्जी सूची सोशल मीडिया पर वायरल
आजमगढ़। सोशल मीडिया पर सपा की ओर से 16 सीटों पर प्रत्याशियों की फर्जी सूची वायरल हुई है। सपा द्वारा शुक्रवार को नौ सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई। यह सूचना जैसे ही लोगों को मिली उनमें चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। हर कोई यह जानने को उत्सुक था कि आजमगढ़ सीट से सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के स्थान पर सपा ने किसे अपना प्रत्याशी बनाया है। कोई कहता कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव इस सीट पर दावेदारी ठोकेंगे क्योंकि जिन सीटों पर उनका परिवार जीतते आया है उनमें से हर सीट पर उन्होंने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। सिर्फ आजमगढ़ ही ऐसी सीट है जहां से वह चुनाव लड़ सकते हैं। यह सब चर्चाएं चल ही रही थी कि देर शाम सोशल मीडिया पर सपा के 16 प्रत्याशियों की एक और सूची जारी हुई। जिसमें अखिलेश यादव को आजमगढ़ लोकसभा सीट से प्रत्याशी बताया गया था। इस सूची के आने के बाद इस पर चर्चाएं और तेज हो गई। लेकिन जब इस संबंध में सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मेरे पास नौ सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए जाने की सूचना है। हमें इस सूची के बारे में कोई जानकारी नहीं है। अगर राष्ट्रीय अध्यक्ष जी आजमगढ़ से चुनाव लड़ने के लिए आते हैं तो उनका स्वागत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed