फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   नेशनल हाईवे दो पर 20 किलोमीटर लंबा जाम

नेशनल हाईवे दो पर 20 किलोमीटर लंबा जाम

Fri, 18 Jan 2019 02:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jan 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
नेशनल हाईवे दो पर 20 किलोमीटर लंबा जाम
वाराणसी। प्रयागराज में कुंभ के पहले शाही स्नान के मद्देनजर चंदौली और फतेहपुर जिले में रोंके गए मालवाहकों का आवागमन शुरू हुआ तो बुधवार की आधी रात बाद से नेशनल हाईवे दो पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। हालत यह रही कि रामनगर से डाफी होते हुए मोहनसराय के आगे तक लगभग 14 घंटे से ज्यादा समय तक 20 किलोमीटर लंबा जाम लगा रहा। हाईवे पर जाम के चलते चुनार, पंचक्रोशी रोड सहित अन्य सभी लिंक मार्ग पर भी यातायात व्यवस्था ध्वस्त हो गई थी। गुरुवार दोपहर बाद यातायात का दबाव कम हुआ तो आवागमन सामान्य हुआ।
विज्ञापन

15 जनवरी को कुंभ के पहले शाही स्नान के लिए प्रयागराज में लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी थी। इसके मद्देनजर एहतियातन नेशनल हाईवे दो पर भारी मालवाहकों की आवाजाही पर रोक लगाई गई थी। बुधवार की शाम जब चंदौली जिला स्थित नौबतपुर बार्डर से भारी मालवाहकों को छोड़ा गया तो नेशनल हाईवे दो पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इस दौरान कार सहित अन्य छोटे वाहन जल्दबाजी में आगे निकलने के चक्कर में गलत लेन में आ गए तो सड़क की दोनों लेन जाम हो गई। हाईवे पर जाम के कारण सोनभद्र, चंदौली, मिर्जापुर और इलाहाबाद के साथ ही बिहार से बीएचयू आ रही कई एंबुलेंस और बसें फंसी रही। साथ ही, दर्जनों स्कूली वाहन भी फंसे रहे। जाम की सूचना पर इलाकाई थानों की पुलिस पहुंची लेकिन उनका कोई जतन काम नहीं आया।
विज्ञापन

सासाराम से परिवार के साथ इलाहाबाद जा रहे कार सवार डॉ. सिद्धार्थ पांडेय ने बताया कि वाहनों के अतिरिक्त दबाव के साथ ही डाफी टोल प्लाजा भी जाम की समस्या का एक बड़ा कारण बना। बताया कि टोल टैक्स का शुल्क लेकर भुगतान की पर्ची देने में कर्मचारियों को 15 से 20 मिनट का समय लग जा रहा था। इस वजह से भी जाम की समस्या गहराई। कुछ ऐसी ही शिकायत चंदौली निवासी शिवशंकर सिंह, कृपा पांडेय और इलाहाबाद के नरोत्तम त्रिपाठी व रामखेलावन यादव की भी रही। इसके अलावा रामनगर से डाफी होते हुए मोहनसराय के बीच हाईवे पर अवैध तरीके से संचालित बालू और गिट्टी मंडी के कारण भी वाहनों का आवागमन प्रभावित होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईवे पर जाम की समस्या के कारण दिल्ली पब्लिक स्कूल प्रबंधन की ओर से अभिभावकों को मेसेज भेज कर कक्षा पांच तक के बच्चों को छुट्टी की अचानक सूचना दी गई। इसी तरह हाईवे किनारे स्थित कुछेक अन्य निजी स्कूलों में भी अचानक छुट्टी की घोषणा कर दी गई। वहीं, डाफी टोल प्लाजा प्रबंधन के अनुसार जाम की समस्या के कारण बुधवार रात से गुरुवार दोपहर तक मात्र पांच हजार वाहन गुजरे। जबकि, रोजाना इसी अवधि में तकरीबन 15 हजार गुजरते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed