फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   शहीद की पत्नियों का भाजपा ने किया सम्मान

शहीद की पत्नियों का भाजपा ने किया सम्मान

Fri, 18 Jan 2019 01:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jan 2019 01:50 AM IST
विज्ञापन
शहीद की पत्नियों का भाजपा ने किया सम्मान
वाराणसी। भाजपा की ओर से गुरुवार को लहुराबीर स्थित आजाद पार्क में शहीद की पत्नियों और पूर्व सैनिकों का सम्मान किया गया। इसी के साथ सैनिकों के सम्मान कार्यक्रम की शुरुआत हुई। भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव ने तीन शहीद की पत्नियों ब्रजरानी देवी, इसराजी देवी, सावित्री देवी को दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मानित किया। इसके अलावा सम्मानित होने वाले पूर्व सैनिकों में कर्नल सीडी मिश्र, हवलदार दीनानाथ यादव, मेजर राजबली पाल, कैप्टन सीएन भारत, सब नायक एनके भगत, नायक आनंद कुमार, टेक्निशियन आरएन प्रसादन, डीएन प्रसाद, हवलदार आरबी यादव आदि शामिल रहे। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता मंदिर के चित्र और चंद्र शेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई।
विज्ञापन

क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने सैनिकों का सम्मान किया। प्रधानमंत्री ने ट्वीट परंपरा को खत्म कर दीपावली सैनिकों के साथ मनाने की परंपरा शुरू की। महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने कहा कि पार्टी ने तय किया है कि सैनिकों का सम्मान करेगी। यह कार्यक्रम दो मार्च तक चलेगा। कार्यकर्ता शहीद सैनिकों के परिवार और पूर्व सैनिकों के घर जाएंगे। उनसे मुलाकात कर उनका सम्मान करेंगे। उत्तरी विधायक रवींद्र जायसवाल ने कहा कि सैनिक जब घर जाते हैं तो ट्रेन में उन्हें बर्थ नहीं मिलती थी। प्रधानमंत्री ने उन्हें सलाम कर अपना बर्थ देने की परंपरा शुरू की। कार्यक्रम का संचालन महानगर महामंत्री प्रकाश चंद्र यादव और धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री चंद्रशेखर उपाध्याय ने किया। इस मौके पर महानगर प्रभारी प्रभाशंकर पांडेय, लालजी गुप्ता, मधुकर चित्रांश, लवकुश वर्मा, अशोक कुमार पांडेय, साधना वेदांती, रतन सिंह, लवकुश वर्मा, दीपक राय, राजकुमार साहू ज्योत्सना वाजपेयी त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed