{"_id":"5c2d1bbebdec225712492c75","slug":"141546460094-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिराई जाएगी रविंद्रपुरी की विवादित दीवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गिराई जाएगी रविंद्रपुरी की विवादित दीवार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। आखिर रविंद्रपुरी के गोयनका गली में स्थित निजी अस्पताल की विवादित दीवार गिराई जाएगी। अवकाश से लोटे उपाध्यक्ष ने यह बात हड़ताल कर रहे वीडीए कर्मचारियों से बुधवार की शाम को कही। इसके बाद धरना समाप्त हो गया। वहीं चार जनवरी को अवैध निर्माण गिराने के लिए पुलिस को पत्र भी लिखा गया।
भेलूपुर के रविंद्रपुरी के सुदामा सर्जिकल अस्पताल की बाउंड्री गिराने को लेकर जोनल अधिकारी और एमएलसी समर्थकों के बीच मारपीट हो गई थी। इसको लेकर पिछले सात दिनों से वीडीए में धरना चल रहा था। कर्मचारियों ने अधिकारियों के समक्ष तीन मांगें रखी थीं, इसमें आरोपियों की गिरफ्तारी, विवादित बाउंड्री गिराना और प्रवर्तन के कर्मियों की सुरक्षा व्यवस्था की मांग की गई थी। बुधवार को पहुंचे वीसी ने आंदोलनरत कर्मचारी नेताओं विकास प्राधिकरण कर्मचारी संघ अध्यक्ष दिवाकर द्विवेदी, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ अध्यक्ष राजकिशोर सिंह और डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ अध्यक्ष धन्नीराम से वार्ता की। कर्मचारी नेताओं ने कहा सिर्फ आश्वासन नहीं चाहिए अस्पताल की बाउंड्री गिरनी चाहिए। उपाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि इस मामले में प्रभारी जोनल अधिकारी राजकुमार ने पुलिस बल के लिए एसएसपी को पत्र लिखा है। चार जनवरी को सुबह 10 बजे अस्पताल की बाउंड्री गिराई जाएगी। इस पर धरना समाप्त हो गया।