{"_id":"5bf0783bbdec226930331295","slug":"141542486075-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौचालय निर्माण में लापरवाही पर ग्राम पंचायत अधिकारियों को चार्जशीट किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौचालय निर्माण में लापरवाही पर ग्राम पंचायत अधिकारियों को चार्जशीट किया
Updated Sun, 18 Nov 2018 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत शौचालय निर्माण में लापरवाही पर जिलाधिकारी ने दो ग्राम पंचायत अधिकारियों को चार्जशीट और चोलापुर के प्रेरक को हटाने का निर्देश दिया। खराब प्रगति पर पिंडरा के एडीओ को फटकार लगाई।
जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने कैंप कार्यालय पर स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत शौचालय निर्माण की समीक्षा की। कार्य में शिथिलता बरतने पर ग्राम पंचायत अधिकारी दिलीप कुमार सिंह तथा मनोज कुमार श्रीवास्तव को चार्जशीट जारी करने का निर्देश दिया। चोलापुर के खंड प्रेरक को कार्य की जानकारी नहीं होने पर हटाने का निर्देश दिया। विकास खंड पिण्डरा के एडीओ पंचायत को कार्य की खराब प्रगति के कारण कड़ी फटकार लगायी। बड़े ग्रामों मे सफाई कर्मियों की टीम लगाकर आगनबाड़ी केंद्रों, पंचायत भवन, विद्यालयों को भी पूरी तरह दुरुस्त कराने का निर्देश दिया। कार्य मे रुचि न लेने वाले कंप्यूटर ऑपरेटर व प्रेरकों को चेतावनी दी। विकास खंडों में सहायक विकास अधिकारी पंचायत द्वारा अपेक्षित लक्ष्य न प्राप्त करने पर उनको हटा कर दूसरे अधिकारी को नियुक्त करने का निर्देश दिया।