फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   पंडित राजन साजन मिश्र को बीएचयू देगा डी-लिट

पंडित राजन साजन मिश्र को बीएचयू देगा डी-लिट

Sat, 17 Nov 2018 01:47 AM IST
Updated Sat, 17 Nov 2018 01:47 AM IST
विज्ञापन
पंडित राजन साजन मिश्र को बीएचयू देगा डी-लिट
वाराणसी। काशी हिंदू विश्वविद्यालय के सौवें दीक्षांत समारोह में भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार प्रो. के विजय राघवन को डॉक्टर ऑफ साइंस (डीएससी) की मानद उपाधि दी जाएगी। वहीं जाने माने शास्त्रीय गायक पद्मभूषण पंडित राजन साजन मिश्र को डीलिट की मानद उपाधि दी जा रही है। ये निर्णय शुक्रवार को विश्वविद्यालय में हुई विद्वत परिषद की बैठक में लिया गया। 22 नवंबर को आयोजित दीक्षांत समारोह में इन विशिष्टजनाें को उपाधियों से नवाजा जाएगा।
विज्ञापन

दीक्षांत समारोह को लेकर केएन उडुप्पा सभागार में कुलपति प्रो. राकेश भटनागर की अध्यक्षता में विद्वत परिषद की बैठक हुई। इसमें विद्वत परिषद ने डीएससी और डीलिट की मानद उपाधि को अनुमोदित किया। 22 नवंबर को पूर्वाह्न 11 बजे स्वतंत्रता भवन सभागार में बीएचयू का सौवां दीक्षांत समारोह आयोजित किया जाएगा। इसमें मुख्य अतिथि प्रख्यात वैज्ञानिक व नेशनल रिसर्च प्रोफेसर डॉ. रघुनाथ अनंत माशेलकर दीक्षांत भाषण देंगे। बैठक में कुलसचिव डॉ. नीरज त्रिपाठी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed