{"_id":"5be73f23bdec2269525f9ca7","slug":"141541881635-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तंग गलियों में फंसी मां काली की प्रतिमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तंग गलियों में फंसी मां काली की प्रतिमा
Updated Sun, 11 Nov 2018 01:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। नव संघ की ओर से देबनाथपुरा में स्थापित की गई मां काली की प्रतिमा का विसर्जन शनिवार को होना था, लेकिन प्रतिमा की साइज बड़ी और गलियों में हुए नए निर्माण के चलते प्रतिमा अटक गई। आयोजकों की ओर से पक्के निर्माण हटाए गए तब जाकर प्रतिमा आगे बढ़ सकी।
देबनाथपुरा में दीपावली के समय नव संघ की ओर से काली प्रतिमा स्थापित की गई थी। इस काली प्रतिमा का विसर्जन शनिवार को होना था। जो शाम को कुछ देर निकलने के बाद ही तंग गलियों में फंस गई। बंगाली टोला क्षेत्र के पार्षद चंदू दादा ने कहा कि पहली बार ऐसा हुआ है। प्रतिमा के फंसने के चलते ही शाम से निकली प्रतिमा पांच घंटे में मात्र 100 मीटर बढ़ी है। इसमें एक चबूतरा, दो सीढ़ियां और एक गेट तोड़ा गया, वहीं प्रतिमा बड़ी होने के चलते गली का चौका उखाड़कर प्रतिमा आगे बढ़ाई गई है। जल्द ही सभी निर्माण करा दिए जाएंगे। इस प्रतिमा के विसर्जन को लेकर आरएएफ, पीएसी, और करीब एक दर्जन थानों की पुलिस तैनात रही।