{"_id":"5b7db43f42c792466c1006b8","slug":"141534964799-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार को भारी पड़ेगी ब्राह्मण समाज की उपेक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार को भारी पड़ेगी ब्राह्मण समाज की उपेक्षा
Updated Thu, 23 Aug 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औराई। क्षेत्र के हीरापुर उगापुर स्थित अवध नारायण तिवारी के आवास पर बुधवार को अखिल विश्व ब्राह्मण हिंदुत्व शक्ति मोर्चा के तत्वावधान में ब्राह्मण सम्मेलन का आयोजन हुआ। इस दौरान वक्ताओं ने सरकार पर निशान साधते हुए ब्राह्मणों की उपेक्षा का आरोप लगाया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शेषधर पांडेय ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कई स्तरों पर ब्राह्मणों की उपेक्षा करने का आरोप लगाया। कहा कि वोट के लिए ब्राह्मण समाज की उपेक्षा की जा रही है। राजनीतिक दलों की कठपुतली बना ब्राह्मण समाज इसके लिए स्वयं जिम्मेदार है। इतिहास गवाह है कि ब्राह्मणों ने कभी अपने सम्मान के साथ समझौता नहीं किया है। वह अपने हक की लड़ाई लड़ना अच्छी तरह से जानता है। लेेकिन वह इस समय राजनीतिक से गुमराह हो गया है। यह बातें सभी राजनीतिक दलों को पता है कि ब्राह्मणों के झुकाव के आधार पर सरकार बनती बिगड़ती है। शायद ब्राह्मण अपनी इस शक्ति हो भूल चुका है, जिसका फायदा उठाकर सरकार धोखा दे रही है। वादे के बावजूद राम मंदिर पर आज तक कोई पहल नहीं की गई, लेकिन एससी-एसटी बिल में संशोधन का काम हो गया। उन्होंने कहा कि एससी एसटी बिल में संशोधन और लोक सभा चुनाव से पहले राम मंदिर निर्माण शुरू नहीं हुआ ब्राह्मण समाज चुनाव के समय अपने अपमान का बदला लेगा। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष की मौजूदगी में संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस मौके पर कृपाशंकर पांडेय, लल्लन दूबे, आलोक दूबे, संतोष तिवारी, प्रशांत तिवारी, नागेंदर दूबे, अनूप पांडेय, दीपक तिवारी समेत बड़ी संख्या में ब्राह्मण नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन