{"_id":"5b79beb642c792466408bf64","slug":"141534705334-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गो हत्यारों की गिरफ्तारी न हुई तो आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गो हत्यारों की गिरफ्तारी न हुई तो आंदोलन
Updated Mon, 20 Aug 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल सुरियावां प्रखंड की बैठक ग्राम सियरहां के देवी मंदिर परिसर में हुई। इसमें गत दिनों गांव में हुई गौ हत्या पर आक्रोश जताते हुए हत्यारों की अतिशीघ्र गिरफ्तारी की मांग की गई। पदाधिकारियों ने चेतावनी दी गई कि एक सप्ताह में गिरफ्तारी नहीं हुई तो संगठन के लोग सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे। प्रांतीय उपाध्यक्ष तरुण शुक्ला ने कहा कि हम समाज में वैमनस्य फैलाने वालों से समाज को बचाना चाहते हैं। यह तभी संभव है जब समाज के लोग एकजुट होकर आगे आएं। कहा अयोध्या में श्री राम का मंदिर बनना हमारी आस्था का प्रश्न है। कहा कि जिस दल पर हम सबने भरोसा किया, वह सत्ता की कुर्सी के नीचे दब गया है। संगठन के जिला प्रभारी संतोष दुबे ने कहा कि केंद्र सरकार हिंदू हितों की अनदेखी कर रही है। आज इस पर हिंदू समाज को चिंतन मनन करने की जरूरत है। बैठक में कश्मीर में धारा 370 की समाप्ती, सबके लिए एक समान नागरिक संहिता तथा जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करने की सरकार से मांग की गई। कहा गया यदि सरकार इन मुद्दों को दरकिनार करती है तो हिंदू समाज उसे दरकिनार कर देगा। बैठक की अध्यक्षता प्रधान राकेश दूबे ने और संचालन जिला संगठन मंत्री संजय दुबे ने की। बैठक में रामकृष्ण उपाध्याय, धर्मराज बिंद, विनय यादव, जितेंद्र प्रजापति, पंचम राम जायसवाल, बाबा सिंह, जय प्रकाश उपाध्याय, ब्रम्हदेव दुबे, राजकुमार यादव, प्रमोद दुबे, प्रदीप सिंह, दिनेश पाठक, सुमित पाठक आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन