{"_id":"5b5f7dc34f1c1b52748b7d3f","slug":"141532984771-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाखों की हेरोइन के साथ तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाखों की हेरोइन के साथ तीन गिरफ्तार
Updated Tue, 31 Jul 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। कैंट पुलिस ने 250 ग्राम हेरोइन, 15 हजार रुपये और चार मोबाइल के साथ तीन तस्करों को रविवार की रात पांडेयपुर से गिरफ्तार किया। कैंट पुलिस के अनुसार बरामद की गई हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 75 लाख रुपये है। गिरफ्त में आए आरोपियों की शिनाख्त नई बस्ती पांडेयपुर के मनोज चौहान, सुबाष चौहान और संतोष चौहान के तौर पर हुई है।
कैंट पुलिस के अनुसार पांडेयपुर क्षेत्र में मनोज चौहान अपने भाई सुबाष चौहान और संतोष चौहान के साथ लगभग 10 वर्षों से हेरोइन की तस्करी का धंधा कर रहा है। रविवार की रात इंस्पेक्टर कैंट राजीव रंजन उपाध्याय को पांडेयपुर में मनोज और उसके भाई और दोस्त के मौजूद होने की सूचना मुखबिर से मिली। इस सूचना पर इंस्पेक्टर कैंट ने अपनी टीम के एसआई मुकेश तिवारी, कांस्टेबल रामानंद यादव आदि के साथ घेरेबंदी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। तीनों आरोपियों को सोमवार को जेल भेज दिया गया।
-