{"_id":"5b5a36ce4f1c1bb24b8b53fc","slug":"141532638926-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले पर मुकदमा
Updated Fri, 27 Jul 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। काशी विद्यापीठ की स्नातक की छात्रा की फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाने और फोटो में छेड़छाड़ कर अपलोड करने के आरोप में गुरुवार को कैंट थाने में पहड़िया क्षेत्र की जेडी नगर कॉलोनी निवासी राकेश सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
कैंट पुलिस को छात्रा ने बताया कि आरोपी राकेश सिंह उसे कई दिन से परेशान कर रहा है। पढ़ाई के लिए घर से जाते समय और लौटते समय कई बार राकेश ने हाथ पकड़ कर खींचने का प्रयास किया। परिजनों को मामले से अवगत कराई तो उन्होंने राकेश को समझाया लेकिन वो एक ना सुना। साथ ही, फेसबुक पर छात्रा की फर्जी आईडी बनाया और उसकी फोटो में छेड़छाड़ कर अपलोड कर दिया। छात्रा ने इसका विरोध किया तो आरोपी उसके घर के समीप उसका हाथ पकड़ लिया और खुद को सेना से जुड़ा बताकर मुंह बंद रखने की धमकी दी। इसके बाद छात्रा को कॉल कर शारीरिक संबंध स्थापित करने की बात कहा। बात ना मानने पर सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी दिया।