{"_id":"5b39450e4f1c1bed778b7053","slug":"141530479886-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुबई में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुबई में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों ठगे
Updated Mon, 02 Jul 2018 02:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। दुबई में बेरोजगारों को नौकरी दिलाने का झांसा देकर उनसे लाखों रुपये एेेंठ लिए गए। मामले को लेकर रविवार को सिगरा थाने में महमूरगंज स्थित एक टूर एंड ट्रैवल्स कंपनी के दो संचालकों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर भुक्तभोगियों ने कार्रवाई की मांग की है।
चंदौली के ढोढियां गांव निवासी इरशाद अली ने पुलिस को बताया कि टूर एंड ट्रैवल्स कंपनी के दो संचालकों ने उसे और 39 अन्य युवकों को दुबई में नौकरी दिलाने की बात कही थी। इसके बदले में सभी बेरोजगार युवकों का पासपोर्ट और 70-70 हजार रुपया जमा कराया गया। अब दोनों लोग टूर एंड ट्रैवल्स एजेंसी छोड़ कर भाग गए हैं। इस संबंध में सिगरा थानाध्यक्ष ने बताया कि टूर एंड ट्रैवल्स मेें काम करने वाले कर्मचारियों को बुलाकर पूछताछ की गई है। दोेनों आरोपियों का पता और मोबाइल नंबर उनका पता लगाया जा रहा है। दोनों के सामने ना आने और पैसा ना लौटाने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।