{"_id":"5b2aa3ca4f1c1bb26e8b90aa","slug":"141529521098-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्म के नाम पर धोखा दे रही भाजपा: डॉ. संजय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्म के नाम पर धोखा दे रही भाजपा: डॉ. संजय
Updated Thu, 21 Jun 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालानगर। बुधवार को नगर स्थित एक लॉन में निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल (निषाद) का कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद ने कहा कि इलाहाबाद संगम नगरी निषादों की राजधानी रही है। धर्म के नाम पर भारतीय जनता पार्टी धोखा दे रही है। सत्ता में आने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हम गंगा पुत्रों की गरीबी, बेरोजगारी दूर करेंगे। मुख्यमंत्री योगी ने सात जून 2015 के रेल रोको निषाद अभियान के समय कहा था कि यह अनुसूचित जाति के हकदार हैं। निषादों का आजादी की लड़ाई में गौरवशाली इतिहास रहा है। यह कौमसंविधान में अनुसूचित जाति की सूची में मझवार नाम से सूचीबद्ध है। निषाद अनुसूचित जाति की सभी सुविधाओं के हकदार हैं। लेकिन, केंद्र और राज्य सरकारें इनके साथ धोखा की हैं। मछुआरों के गुस्से का परिणाम गोरखपुर, फूलपुर, नूरपुर और कैराना में भाजपा हार का स्वाद चखकर देख चुकी है। कहा कि भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। महागठबंधन की सरकार बनेगी। मछुआरों के जीविकोपार्जन के संसाधन नदी, ताल, घाट, गौरंग पर भाजपा से सांठगांठ कर माफिया से कब्जा करा रही है, जिसका नतीजा है कि वे बेरोजगारी, भुखमरी के कगार पर हैं। कार्यक्रम में मौजूद सांसद प्रवीण कुमार निषाद ने कहा कि अपने समाज को संविधान में मिले एक हिस्से की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ने और आगामी सत्र में निषादों की आवाज को सदन में उठाएंगे। इस मौके पर बिहारी लाल केवट, सुशील निषाद, सरिता देवी, प्रहलाद केवट, रमेशचंद केवट, गिरजाशंकर केवट, नंदलाल केवट, मिठाईलाल केवट, मनोज कुमार चौहान, सच्चे लाल केवट, सोमारू लाल, अवधेश केवट समेत पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन