{"_id":"5b22c0554f1c1bf16e8b7f41","slug":"141529004117-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेल हुए इंतजाम, हाइवे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेल हुए इंतजाम, हाइवे जाम
Updated Fri, 15 Jun 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। वाराणसी-इलाहाबाद राजमार्ग पर बृहस्पतिवार को लंबा जाम लगा रहा। दोपहर बाद तकरीबन दो घंटे तक लगातार वाहनों की लंबी कतारें लगे रहने के अलावा पूरे दिन रुक-रुक कर जाम की स्थिति बनती रही। इससे हाईवे पर वाहन चालकों और यात्रियों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। खास बात यह कि भीषण गर्मी में जाम में लोग बेहाल होते रहे, लेकिन पुलिस का कहीं अता-पता नहीं था।
ऊंज सीमा से लेकर बाबूसराय तक राजमार्ग के सिक्सलेन निर्माण कार्य के दौरान हाईवे पर यातायात व्यवस्था चौपट हो चली है। बेहतर समायोजन के अभाव में लोगों को लगभग प्रतिदिन जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है। औराई से लेकर महाराजगंज और बाबूसराय तक जाम अक्सर भीषण जाम लोगों के लिए मुसीबत बन रहा है। बृहस्पतिवार को जिले की सीमा में स्थित लगभग 42 किलोमीटर राजमार्ग पर कहीं न कहीं रुक-रुक कर जाम की स्थिति बनती रही। शाम को औराई-मिर्जापुर रोड पर माधोसिंह रेलवे क्रॉसिंग पर वाहनों के छूटने के बाद औराई चौराहे पर अचानक यातायात का दबाव बढ़ गया। इसके चलते वाराणसी-इलाहाबाद राजमार्ग पर भी जाम लग गया। इसी तरह गोपीगंज में मिर्जापुर रोड पर वाहनों के आड़े-तिरछे खड़े होने के कारण बढ़े जाम से हाईवे पर दबाव बढ़ता गया। इससे गोपीगंज पड़ाव से लेकर लालानगर टोल टैक्स बैरियर तक शाम छह बजे से लेकर आठ बजे तक लगातार वाहनों की कतार लगी रही। इस दौरान लोग झेल गए। पुलिस के मुताबिक टोल टैक्स पर वाहनों को देर तक रोकने के कारण भी जाम की समस्या आ रही है।