फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   10 दिन बाद होगा निर्णय कब शुरू होगा आवागमन0

10 दिन बाद होगा निर्णय कब शुरू होगा आवागमन

Thu, 31 May 2018 02:01 PM IST
Updated Thu, 31 May 2018 02:01 PM IST
विज्ञापन
10 दिन बाद होगा निर्णय कब शुरू होगा आवागमन0
वाराणसी। लहरतारा चौराहा से इंग्लिशिया लाइन तिराहा के बीच वाहनों की आवाजाही और पैदल आवागमन पर लगा प्रतिबंध अभी जारी रहेगा। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार आगामी 10 दिनों में सेतु निगम की ओर से निर्माणाधीन चौकाघाट-लहरतारा फ्लाईओवर की सभी बीम को व्यवस्थित कर लिया जाएगा। इसके बाद सिविल इंजीनियरिंग के जानकारों की टीम मौका मुआयना कर सत्यापन करेगी तब जाकर आवागमन शुरू कराने के संबंध में आला अधिकारी निर्णय लेंगे।
विज्ञापन

निर्माणाधीन चौकाघाट फ्लाईओवर की दो बीम कैंट रेलवे स्टेशन के पास सड़क पर गिरने से 15 मई को 15 लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद से लहरतारा चौराहा से इंग्लिशिया लाइन तिराहा के बीच चार पहिया वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई थी। 29 मई की शाम फ्लाईओवर की एक और बीम के पिलर से खिसकने की जानकारी हुई तो पुलिस और प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। आननफानन में लहरतारा चौराहा से इंग्लिशिया लाइन तिराहा के बीच दोपहिया वाहनों की आवाजाही के साथ ही पैदल जाने पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया। इस संबंध में एसपी ट्रैफिक सुरेश चंद्र रावत ने बुधवार को बताया कि तकरीबन 10 दिन में फ्लाईओवर की बीम को व्यवस्थित कराने की बात सेतु निगम की ओर से कही गई है। इसके बाद सेतु निगम की रिपोर्ट का सत्यापन कराया जाएगा और तब जाकर लहरतारा चौराहा से इंग्लिशिया लाइन तिराहा के बीच आवागमन शुरू कराने के संबंध में निर्णय लिया जाएगा। उधर, लहरतारा चौराहा से इंग्लिशिया लाइन तिराहा के बीच वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित होने के कारण चांदपुर चौराहा से मंडुवाडीह चौराहा, महमूरगंज होते हुए सिगरा, फातमान मार्ग पर वाहनों का दबाव बढ़ गया है। इसके चलते सुबह से देर शाम तक राहगीरों को भीषण जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed