{"_id":"5b0711d24f1c1ba96e8b469b","slug":"141527189970-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाह चिकित्सकों को चिह्नित करें सीएमओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाह चिकित्सकों को चिह्नित करें सीएमओ
Updated Fri, 25 May 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने योजनाओं को बेहतर ढंग से संचालित करने और स्वास्थ्य केंद्रों की दशा सुधारने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने कहा कि स्वास्थ्य केंद्रों के चिकित्सक और कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी के प्रति गंभीर बनें, ताकि मरीजों को समुचित इलाज मिल सके। कहा कि चिकित्सकों के लापरवाही की शिकायतें लगातार मिल रही हैं। यदि इसमें सुधार नहीं हुआ तो कार्रवाई की जाएगी। जो भी लक्ष्य मिले, उसे पूरा करें और मासिक प्रगति रिपोर्ट अवश्य दें। डीएम ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की जो भी योजनाएं चल रही हैं, उन्हें जन-जन तक पहुंचाया जाए।
डीएम ने कहा कि स्वास्थ्य केंद्रों पर जनता को बेहतर सुविधा दी जाएं, ताकि मरीजों को बाहर न जाना न पड़े। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को निर्देश दिया कि वित्तीय वर्ष 2017-18 की धनराशि 31 मई तक हर हाल में खर्च कर ली जाए। आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय, जननी सुरक्षा योजना और नसबंदी समेत अन्य मदों का भुगतान समय से किया जाए। उन्होंने सीएमओ को लापरवाही बरतने वालों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इस मौके पर सीडीओ हरिशंकर सिंह, सीएमओ डॉ. सतीश सिंह, सत्यप्रकाश आदि रहे।