{"_id":"5aeb5cac4f1c1b46098b7d71","slug":"141525374124-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी के बीच छत से गिरी ईंट, मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी के बीच छत से गिरी ईंट, मासूम की मौत
Updated Fri, 04 May 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपीगंज। थाना क्षेत्र के पूरे भिखारी गांव में बुधवार की देर रात तेज आंधी के दौरान छत से एक ईंट नीचे सो रहे चार महीने के बच्चे के ऊपर गिर गई। इससे बच्चे की मौत हो गई। ईंट कैसे गिरी, यह स्पष्ट नहीं हुआ लेकिन बच्चे की मां ने अपनी जेठानी पर जान बूझकर ईंट गिराकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।
पूरे भिखारी गांव निवासी चंदा देवी पत्नी तौलन बिंद ने अपने चार माह के बच्चे के रात सो रही थीं। आधी रात के बाद तेज आंधी आई तो अफरातफरी मच गई। चंदा की सास गेंदा देवी बच्चे को गोद में लेकर बैठ गईं। इसी बीच एक ईंट छत से बच्चे पर गिर गई, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई जबकि गेंदा जख्मी हो गई। इस हादसे से खलबली मच गई। चंदा ने अपनी जेठानी मुन्नी देवी पर हत्या का आरोप लगाते हुए कहा कि आंधी का फायदा उठाकर उसने जान बूझ कर ईंट ऊपर से गिरा दी। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। बुधवार को भी उनके बीच नोकझोंक हुई थी। जानकारी मिलने पर गोपीगंज थाने की पुलिस को तहरीर देते हुए चंदा ने अपनी जेठानी नर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और चंदा की जेठानी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घटना के बाद गांव में गहमागहमी का माहौल रहा। सुबह घटनास्थल पर भारी भीड़ जुुटी रही।