{"_id":"5ace74114f1c1b833d8b4989","slug":"141523479569-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"21 किलो चांदी के साथ आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
21 किलो चांदी के साथ आरोपी गिरफ्तार
Updated Thu, 12 Apr 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। काशी रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने बुधवार को 21 किलो चांदी की पायल के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। दून एक्सप्रेस से बनारस पहुंचा यह आरोपी बरामद चांदी के बारे में कोई कागजात नहीं दिखा पाया। सूचना पर वाणिज्य कर की टीम भी पूछताछ के लिए मौके पर पहुंची।
टैक्स बचाने और खरीद-फरोख्त का ब्योरा छिपाने के लिए अक्सर सोने-चांदी के जेवरात बिना लिखा-पढ़ी के मंगाए जाते हैं। बुधवार को जीआरपी को सूचना मिली कि दून एक्सप्रेस से एक शख्स बड़ी मात्रा में चांदी के आभूषण लेकर आ रहा है। जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने ट्रेन के काशी स्टेशन पहुंचने पर छापेमारी की और पश्चिम मेदिनीपुर दासपुर (पश्चिम बंगाल) निवासी अशोक बेरा को 21 किलो चांदी की पायल के साथ दबोच लिया। वाणिज्य कर अधिकारी भी सूचना पाकर मौके पर पहुंचे और अशोक से पूछताछ की। अशोक कोई कागजात नहीं दिखा पाया। पूछताछ में उसने बताया कि वह चांदी की पायल लेकर रेशम कटरा जा रहा था। काशी जीआरपी चौकी प्रभारी अनिल चौरसिया ने बताया कि अशोक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। वहीं अब पता लगाया जा रहा है कि वह किन सराफा व्यवसायियों को चांदी के आभूषण सप्लाई करता था।