फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   मध्य प्रदेश में वांछित पांच हजार का इनामी गिरफ्तार

मध्य प्रदेश में वांछित पांच हजार का इनामी गिरफ्तार

Mon, 19 Mar 2018 02:24 AM IST
Updated Mon, 19 Mar 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
मध्य प्रदेश में वांछित पांच हजार का इनामी गिरफ्तार
वाराणसी। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में बोलेरो चोरी के मामले में वांछित पांच हजार के इनामी पिशाचमोचन निवासी राधेश्याम अग्रहरि को रविवार को लहुराबीर चौराहा से क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। राधेश्याम को क्राइम ब्रांच ने मध्य प्रदेश पुलिस को सौंप दिया। राधेश्याम को लेकर एमपी पुलिस सिंगरौली लौट गई।
विज्ञापन

एसपी क्राइम ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद ने बताया कि बीते दो फरवरी को मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के बरगवां थाना क्षेत्र निवासी बनवारी लाल गुप्ता की बोलेरो उनके घर के सामने से चोरी हो गई थी। चार फरवरी को सिंगरौली और बनारस पुलिस की संयुक्त टीम ने पिशाचमोचन से बोलेरो के अलग-अलग हिस्से बरामद किए। गिरफ्तार किया गया राजधानी पटेल पुलिस को बताया कि राधेश्याम अग्रहरि चार पहिया वाहन चुराकर उन्हें कटवाता है। राधेश्याम की गिरफ्तारी की जिम्मेदारी क्राइम ब्रांच प्रभारी विक्रम सिंह को दी गई। क्राइम ब्रांच प्रभारी ने सर्विलांस और मुखबिर की मदद से राधेश्याम के बारे में जानकारी जुटानी शुरू की तो पता लगा कि रविवार की सुबह वह लहुराबीर चौराहा पर मौजूद था। इस सूचना पर क्राइम ब्रांच प्रभारी ने एसआई राकेश सिंह, तेज प्रताप यादव, सुमंत सिंह, रामभवन यादव, कुलदीप सिंह, सुरेंद्र मौर्या, चंद्रसेन सिंह, विवेक मणि त्रिपाठी के साथ घेरेबंदी कर राधेश्याम को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed