{"_id":"5a9476d34f1c1bb2208bb784","slug":"141519679187-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाणिज्य कर ने दो ट्रांसपोर्ट पर कार्रवाई, कपड़े 63 बंडल सीज0","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाणिज्य कर ने दो ट्रांसपोर्ट पर कार्रवाई, कपड़े 63 बंडल सीज0
Updated Tue, 27 Feb 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। वाणिज्य कर विभाग ने सोमवार को लहरतारा स्थित वर्मा ट्रांसपोर्ट के गोदाम और चौक में महादेव ट्रांसपोर्ट पर दूसरे राज्य से फर्जी कागजात के आधार पर कपड़े आयात-निर्यात करने का खुलासा किया है। विशेष अनुसंधान शाखा के ज्वांइट कमिश्नर वाणिज्यकर एसएन पांडेय ने सूचना मिलते ही टीम को रवाना कर दिया। टीम के पहुंचते ही कारोबारी में हड़कंप मच गया। जांच में अधिकारियों ने 63 बंडल कपड़े सीज कर दिए।
दरअसल सोमवार को वाणिज्य कर विभाग की ओर से चेतगंज कार्यालय में स्थापना दिवस समारोह मनाया जा रहा था। इस बीच ज्वाइंट कमिश्नर वाणिज्य कर विशेष अनुसंधान शाखा एस .एन. पाण्डेय को सूचना मिली की लहरतारा वाराणसी स्थित वर्मा ट्रांसपोर्ट के गोदाम में प्रान्त बाहर से बड़े पैमाने पर कपड़े का आयात फर्जी कागजात पर हो रहा है। उन्होंने डिप्टी कमिश्नर आनन्द कुमार राय के नेतृत्व में जांच के लिए टीम भेज दी। टीम ने तीन घंटे तक आयातित मॉल तथा प्रपत्रों का मिलान किया गया। जाँच पर 55 बंडल कपड़ा के लिये दिखाए गए कागजात संतोषजनक नहीं थे। अधिकारियों ने उसे सीज कर दिया। अधिकारियों ने हिदायत दी कि बिना वाणिज्य कर विभाग की लिखित अनुमति के माल नहीं छोड़ा जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि जब्त माल के बाजार मूल्य में उसकी कीमत करीब 15 लाख आँकी जा रही है । टीम में असिस्टेंट कमिश्नर अखिलेश दूबे, वाणिज्य कर अधिकारी चन्दन पाण्डेय संजय तिवारी और राघवेन्द्र राय शामिल थे । वहीं दूसरी ओर टीम ने महादेव ट्रांसपोर्ट चौक के गोदाम की जाँच की। वहाँ चेन्नई के लिए बुक किए गएसाड़ी के बंडलों एवं कागजात की जाँच में कारोबारी आठ बंडलों के कागजात नहीं दिखा सके। अधिकारियों ने उसे भी सीज कर पेनाल्टी जमा करने का निर्देश दिया।