फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   वरुणा पुल से गोलघर चौराहा तक लगा भीषण जाम

वरुणा पुल से गोलघर चौराहा तक लगा भीषण जाम

Tue, 20 Feb 2018 02:12 AM IST
Updated Tue, 20 Feb 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
वरुणा पुल से गोलघर चौराहा तक लगा भीषण जाम
वाराणसी। दीवानी कचहरी के सामने सड़क पर बेतरतीब तरीके से वाहनों के खड़े होने के कारण सोमवार को वरुणा पुल से लेकर गोलघर चौराहा तक भीषण जाम लग गया। सूचना पाकर सीओ ट्रैफिक ने क्रेन मंगवाकर सड़क पर खड़ी चार कार और पांच बाइक को पुलिस लाइन भिजवाया। अधिवक्ताओं से बातचीत कर तय किया कि मंगलवार से कचहरी के सामने सड़क पर जो वाहन खड़े होेंगे उन्हें सीधे सीज कर दिया जाएगा। इसके साथ ही लाउडस्पीकर से गोलघर से अंबेडकर चौराहा के बीच घूम कर लोगों को आगाह किया जाएगा कि सड़क पर वाहन न खड़ा करें।
विज्ञापन

वरुणा पुल से कचहरी स्थित गोलघर चौराहा और अंबेडकर चौराहा से वीडीए की ओर जाने वाले मार्ग पर सोमवार की दोपहर तकरीबन डेढ़ घंटे तक जाम लगा रहा। सीओ ट्रैफिक राकेश नायक ने बताया कि सेंट्रल बार के महामंत्री संजय सिंह दाढ़ी और बनारस बार के महामंत्री रजनीश मिश्र सहित अन्य अधिवक्ताओं को बुलाकर दिखाया गया कि कचहरी के सामने वाहनों के बेतरतीब तरीके से खड़े होने के कारण भीषण जाम लगा हुआ है। अधिवक्ताओं ने पूरी तरह से सहयोगात्मक रवैया अपनाते हुए कहा कि सड़क पर खड़े होने वालों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करे। इस क्रम में मंगलवार से जेपी मेहता स्कूल के सामने स्थित पार्किगिं की जगह को अतिक्रमण से मुक्त कराया जाएगा। कचहरी के सामने सड़क पर जो भी वाहन खड़े होंगे उन्हें सीधे पुलिस लाइन भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed