{"_id":"5a64fd374f1c1b93268b5abf","slug":"141516567863-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक से दोस्ती, बुलाकर किया दुराचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेसबुक से दोस्ती, बुलाकर किया दुराचार
Updated Mon, 22 Jan 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। सिगरा थाना अंतर्गत परेड कोठी स्थित एक होटल में गाजीपुर निवासी एक युवती के साथ दुराचार का मामला सामने आया है। सिगरा थाने में युवती की तहरीर के आधार पर आरोपी संजीव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
गाजीपुर निवासी एक युवती भेलूपुर क्षेत्र में रहकर संगीत सिखाती है। युवती के अनुसार फेसबुक पर कुछ दिनों पूर्व संजीव नामक युवक से दोस्ती हुई थी। शनिवार को संजीव ने उसे मिलने के लिए परेड कोठी स्थित एक होटल में बुलाया और नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुराचार किया। संजीव कहां का रहने वाला है इसके बारे में वह नहीं जानती है और सिर्फ उसका मोबाइल नंबर उसके पास है। सिगरा थानाध्यक्ष ने बताया कि साइबर सेल की मदद से पीडि़ता का फेसबुक एकाउंट चेक कर और मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल खंगालकर आरोपी के नाम-पते की तस्दीक की जाएगी। पीडि़ता को मेडिकल मुआयना के लिए भेजा गया है।