{"_id":"5a63ae894f1c1ba5268b5adf","slug":"141516482185-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वादकारी की सेवा ही बार और बेंच का उद्देश्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वादकारी की सेवा ही बार और बेंच का उद्देश्य
Updated Sun, 21 Jan 2018 02:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। वादकारी की सेवा ही बार और बेंच का उद्देश्य है। जब तक इन्हें न्याय नहीं मिलता हमारी और आपकी उपयोगिता व्यर्थ है। यह बातें इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति उमेश चंद्र श्रीवास्तव ने 176 वर्ष पुराने बनारस बार एसोसिएशन के निर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में शनिवार को कहीं। उन्होंने कहा कि बार और बेंच एक-दूसरे का सहयोग करेंगे तभी वादकारी का हित सुरक्षित रह पाएगा।
न्यायमूर्ति ने कहा कि वकालत की शुरुआत 1979 में यहीं से की। वह जिंदगी का सबसे अच्छा समय था। न्यायालय और बार के माध्यम से सीखने का अवसर मिलता है। उन्हें गर्व है कि वो बनारस बार के सदस्य रहे और अपने घर में सम्मानित होने के मायने ही कुछ अलग है। बनारस बार की गौरवशाली परंपरा रही है और यहां से कानून के कई विद्वान हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट पहुंचे हैं। इस दौरान निर्वाचित अध्यक्ष नरेंद्र कुमार श्रीवास्तव और महामंत्री रजनीश कुमार मिश्र समेत कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारियों और सदस्यों ने शपथ ग्रहण किया। इस दौरान सेंट्रल बार के अध्यक्ष प्रभुनाथ पांडेय, महामंत्री संजय सिंह दाढ़ी, अनिल पांडेय, अरुण त्रिपाठी, दीनानाथ सिंह, राधेश्याम चौबे, अजय श्रीवास्तव, अनिल सिंह, अश्वनी कुमार, राहुल श्रीवास्तव, अवधेश पाठक, राघवेंद्र सिंह, महेंद्र पांडेय, सुरेंद्र श्रीवास्तव, प्रभाकर, अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।