{"_id":"5a624c224f1c1b92268b5690","slug":"141516391458-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय समरसता के लिए युवा आगे आएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय समरसता के लिए युवा आगे आएं
Updated Sat, 20 Jan 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। युवा अपने दायित्व बोध के साथ राष्ट्रीय एकता, सद्भावना एवं विकास के लिए आगे आएं तभी स्वामी विवेकानंद को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। यह बातें ज्ञानपुर नगर पंचायत अध्यक्ष हीरालाल मौर्य ने शुक्रवार को सामुदायिक भवन में नेहरू युवा केंद्र की ओर से आयोजित राष्ट्रीय युवा सप्ताह का समापन पर बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने विदेश में देश का सम्मान बढ़ाया। उन्होंने कहा कि जिस देश के युवा ऊर्जावान होंगे वह देश सबसे शक्तिशाली होगा। विवेकानंद के आदर्श उठो, जागो और आगे बढ़ो को अपनाने के लिए कहा। विशिष्ट अतिथि केएनपीजी के डॉ. कमाल अहमद सिद्दीकी, बाल कल्याण समिति के सदस्य दीपक रावत ने भी स्वामी विवेकानंद के विचारों को बताते हुए उससे प्रेरणा लेने को कहा। केंद्र की प्रिया, रिया, अंजली, रानी, अनामिका, अनीता, अंजली ने राष्ट्रभक्ति गीत प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। इस दौरान 12 से 18 जनवरी तक आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र दिया गया। इस मौके पर नायब बिंद, दीपक मौर्य, शिवानंद चौबे, मो. आकिब, सुरेश कुमार मौर्य, रूचि पांडेय, सरफराज, सरिता, रश्मि, संजय, बुद्धिराम आदि रहे।