फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   जनवरी में 25 हजार युवाओं को संबोधित करेंगे पीएम

जनवरी में 25 हजार युवाओं को संबोधित करेंगे पीएम

Sat, 23 Dec 2017 02:21 AM IST
Updated Sat, 23 Dec 2017 02:21 AM IST
विज्ञापन
जनवरी में 25 हजार युवाओं को संबोधित करेंगे पीएम
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 से 22 जनवरी के बीच अपने संसदीय क्षेत्र आ सकते हैं। इस बार पीएम के साथ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के भी आने की योजना बन रही है। स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर पार्टी की ओर से ‘युवा महोत्सव’ का आयोजन किया जा रहा है। इसमें 25 हजार युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने की तैयारी है। प्रधानमंत्री इन युवाओं को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन

पार्टी सूत्रों का कहना है कि पीएम और अमित शाह के आने की अभी कोई तारीख तय नहीं हुई है लेकिन आलाकमान से संकेत मिले हैं। इस दौरान कई योजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण की भी योजना बन रही है। पीएम का कार्यक्रम डीरेका में संभावित है। इस कार्यक्रम में हर बूथ से युवाओं की भागीदारी कराई जाएगी। युवाओं को पंजीकरण मोबाइल के जरिए किया जाएगा। मोबाइल एप के जरिए उन्हें सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा पीएम किसानों को पीडीएस से खाद देने, पावर फॉर ऑल, फुलवरिया फोरलेन, मंडुवाडीह रेलवे ओवरब्रिज, फिलीपींस के सहयोग से अंतरराष्ट्रीय चावल शोध संस्थान सहित अन्य योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed