{"_id":"5a1098cf4f1c1b6e548bde97","slug":"141511037135-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मधुमेह से बचाव के लिए जागरूकता जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मधुमेह से बचाव के लिए जागरूकता जरूरी
Updated Sun, 19 Nov 2017 02:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। मधुमेह एक घातक बीमारी है, जो तेजी से बढ़ रही है। सरकार और निजी संगठनों की कोशिशों के बाद भी यह नियंत्रित नहीं हो रही। हर उम्र के लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं। अस्पतालों मरीजों की संख्या में साल दर साल वृद्धि से इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। इसकी प्रमुख वजह लोगों में जागरूकता की कमी है। शनिवार को बीएचयू से एनसीसी के कैडेटों ने जागरूकता रैली निकाल कर लोगों को मधुमेह के प्रति आगाह किया।
नार्थ इंडियन एजूकेशन ट्रस्ट के तत्वावधान में निकली रैली रविदास गेट लंका और ट्रॉमा सेंटर होते हुए वापस कैंपस पहुंची। इस दौरान 89 बटालियन एनसीसी के कमांडिंग अफसर कर्नल आरके गौतम ने कैडेटों को मधुमेह से बचाव के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। कहा कि कई बीमारियों के बढ़ने का कारण जागरूकता कमी है। लोगों को जागरूक किए बिना मधुमेह से निजात पाना मुश्किल है। रैली में टेलीविजन कलाकार वेबी विलाल ने कैडेटों का उत्साह बढ़ाया। ट्रस्ट की जिला संचालक सबिना सिद्दीकी ने मुधमेह के कारण और बचाव के बारे में जानकारी दी।