{"_id":"5a060dd04f1c1b78548bc23d","slug":"141510346192-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोलकाता के लिए सीधी विमान सेवा 28 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोलकाता के लिए सीधी विमान सेवा 28 से
Updated Sat, 11 Nov 2017 02:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोलकाता के लिए सीधी विमान सेवा 28 से
बाबतपुर। वाराणसी से कोलकाता के बीच सीधी विमान सेवा 28 नवंबर से शुरू होगी। इसके लिए एयर इंडिया को डीजीसीए (नागर विमानन निदेशालय) से सहमति मिल गई है।
कोलकाता के लिए सीधी उड़ान की मांग काफी दिनों से चल रही थी लेकिन डीजीसीए का मंजूरी नहीं मिल पा रही थी। अब डीजीसीए हरी झंडी मिलने के बाद एयर इंडिया ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। एयर इंडिया का विमान एआई 421 लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, बाबतपुर से दोपहर 12:10 बजे उड़ान भरेगा, जो 1:20 बजे कोलकाता पहुंचेगा। यही विमान एआई 422 बनकर कोलकाता से अपराह्न 2:30 बजे चलकर 3:30 बजे बाबतपुर पहुंचेगा। एयर इंडिया के स्थानीय मैनेजर आतिफ इदरीस ने बताया कि यह विमान सेवा हफ्ते में चार दिन मंगलवार, गुरुवार, शुक्रवार और रविवार को संचालित होगी। कहा कि यह उड़ान शुरू होने से पूर्वांचल और पश्चिम बंगाल के बीच जुड़ाव बड़ेगा। साथ ही पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।