{"_id":"59920ecb4f1c1bd9478b46fd","slug":"141502744267-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बापूधाम और सद्भावना एक्सप्रेस निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बापूधाम और सद्भावना एक्सप्रेस निरस्त
Updated Tue, 15 Aug 2017 02:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। बिहार में महानंदा नदी में आई बाढ़ के चलते रेल पटरी धंसने के कारण रेल परिचालन पर काफी प्रभाव पड़ा है। रविवार को नई दिल्ली से वाया वाराणसी जाने वाली डिब्रूगढ़ राजधानी को लेकर ढाई घंटे तक कैंट स्टेशन पर रोके रखा गया, वहीं सोमवार को भी बापूधाम और सद्भावना एक्सप्रेस निरस्त कर दिया गया। ट्रेनों के निरस्त होने की सूचना पर यात्री काफी परेशान हो उठे। कोई सूचना पहले से नहीं होने के कारण लोग अपने गंतव्य तक जाने के लिए बसों को ढूंढते रहे।
स्टेशन पर पहुंचने के बाद पता चला कि बापूधाम और सदभावना एक्सप्रेस बिहार में आई बाढ़ के कारण रेल ट्रैक धंसने से रेलवे ने निरस्त कर दिया है। इसके बाद यात्री टिकट कैंसिल कराने के लिए भागदौड़ करने लगे। रेल कर्मचारियों ने टिकट कैंसिल किया। रोडवेज बस अड्डे पर यात्री बसों के बारे में जानकारी ले रहे थे। देर शाम तक यात्री मंडुवाडीह, कैंट स्टेशन और रोडवेज पर भटकते रहे। सुरक्षा की दृष्टि से आरपीएफ, जीआरपी को पूरी तरह अलर्ट कर दिया गया था।