{"_id":"596536084f1c1b00398b467e","slug":"141499805192-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा के जलस्तर में तेज बढ़ाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा के जलस्तर में तेज बढ़ाव
Updated Wed, 12 Jul 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। गंगा के जलस्तर में मंगलवार को तेज बढ़ाव शुरू हो गया। इससे घाट किनारे बसे लोग चिंतित हो उठे हैं। गंगा का पानी शीतला घाट स्थित गंगा आरती स्थल तक पहुंचने को बेताब है। मढ़ियों के कई प्राचीन मंदिर एक-एक कर डूबने लगे हैं। देर शाम गंगा का जलस्तर 62.15 मीटर दर्ज किया गया। फिलहाल तीन सेंटीमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से बढ़ाव जारी है। खतरे का निशान 71.26 मीटर है।
पहाड़ों और मैदानी इलाकों में झमाझम बारिश के चलते सहायक नदियों और नालों से होकर ऊपरी सतह से लगातार गंगा में जल आ रहा है। केंद्रीय जल आयोग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार मंगलवार दोपहर बाद गंगा के जलस्तर में तीन सेंटीमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से बढ़ाव शुरू हो गया। शाम सात बजे जलस्तर 62.15 मीटर पर पहुंच गया। ऊपरी सतह के फाफामऊ, सीतामढ़ी, इलाहाबाद और मिर्जापुर में भी गंगा लगातार बढ़ाव पर हैं। इधर, गंगा के जलस्तर में लगातार वृद्धि के चलते घाट किनारे रहने वाले तीर्थ पुरोहितों, पंडे, मल्लाह गृहस्थी के सामान सुरक्षित करने में लग गए हैं।